पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी ने गांगुली को दिया भारतीय क्रिकेट से गुटबाजी और क्षेत्रवाद को खत्म करने का श्रेय

दोषी ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट में एकजुटता और भारतीयता लाने वाले पहले भारतीय सौरव हैं। टाइगर (पटौदी) भी थे लेकिन सौरव सबसे आगे हैं।’’

By भाषा | Published: November 07, 2019 10:53 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप दोषी ने भारतीय क्रिकेट से गुटबाजी और क्षेत्रवाद खत्म करने का श्रेय गांगुली को दिया।दिलीप ने कहा टाइगर पटौदी ने भी यह काम किया था, लेकिन सौरव सबसे आगे हैं।

बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी ने भारतीय क्रिकेट से गुटबाजी और क्षेत्रवाद खत्म करने का श्रेय गुरुवार को पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिया।

‘विजार्ड्स- द स्टोर ऑफ इंडियन स्पिन बॉलिंग’ किताब के विमोचन के दौरान दिलीप दोषी ने कहा, ‘‘मैं आपको कह सकता हूं कि हमारे दिनों में आप भारत के लिए तभी खेल सकते थे अगर आप उत्तर भारत के उत्तर भारतीय या मुंबई के महाराष्ट्रियन या दक्षिण से हों। बिहार जैसे पूर्वी राज्यों का क्रिकेटर भारतीय टीम में खेलने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता था।’’

इस किताब के लेखक अनिंदय दत्त हैं। दिलीप दोषी ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट में एकजुटता और भारतीयता लाने वाले पहले भारतीय सौरव गांगुली हैं। टाइगर (नवाब अली पटौदी) भी थे, लेकिन सौरव सबसे आगे हैं।’’

टॅग्स :सौरव गांगुलीबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या