शेन वॉर्न की पहली पुण्यतिथि पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'मैं आपको न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में बल्कि...'

शेन वॉर्न की पहली पुण्यतिथि पर भारत के महान खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर ने अपने पुराने दोस्त को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

By मनाली रस्तोगी | Published: March 4, 2023 12:40 PM2023-03-04T12:40:02+5:302023-03-04T12:40:59+5:30

Sachin Tendulkar pens touching note on Shane Warne's death anniversary | शेन वॉर्न की पहली पुण्यतिथि पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'मैं आपको न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में बल्कि...'

शेन वॉर्न की पहली पुण्यतिथि पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'मैं आपको न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में बल्कि...'

googleNewsNext
Highlightsऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न की शनिवार को पहली बरसी है।वॉर्न का 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में छुट्टियां मनाते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।शेन वॉर्न की पहली पुण्यतिथि पर सचिन तेंदुलकर ने अपने पुराने दोस्त को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न की शनिवार को पहली बरसी है। वॉर्न का 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में छुट्टियां मनाते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिससे सुनकर काफी लोग हैरान हो गए थे। इस बीच शेन वॉर्न की पहली पुण्यतिथि पर भारत के महान खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर ने अपने पुराने दोस्त को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

ट्विटर पर वॉर्न के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए तेंदुलकर ने लिखा, "हमने मैदान पर कुछ यादगार मुकाबले खेले हैं और इसके बाद भी उतने ही यादगार पल साझा किए हैं। मैं आपको न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में बल्कि एक अच्छे दोस्त के रूप में भी याद करता हूं। मुझे यकीन है कि आप अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और करिश्मा के साथ स्वर्ग को पहले से कहीं अधिक आकर्षक जगह बना रहे हैं।"

बता दें कि दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न को एक विश्वस्तरीय स्पिनर के रूप में जाना जाता रहा है। उन्होंने अपने करियर में 145 टेस्ट में 708 विकेट और 194 वनडे में 293 विकेट लिए। शेन वॉर्न टेस्ट (708) में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। केवल श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन से 800 विकेट लेकर उनसे आगे हैं। जब उनका निधन हुआ तब वह 52 वर्ष के थे।

Open in app