Video: सचिन तेंदुलकर ने आज के दिन रचा था इतिहास, क्रिकेट के मैदान जो पहले कभी नहीं हुआ था...किया वो कारनामा

सचिन तेंदुलकर का खेल क्रिकेट फैंस आज भी याद करते हैं। उनके संन्यास की घोषणा के बावजूद क्रिकेट के हर दूसके-तीसरे बड़े रिकॉर्ड की बात करते ही उनका जिक्र आ ही जाता है।

By विनीत कुमार | Published: February 24, 2022 12:48 PM2022-02-24T12:48:53+5:302022-02-24T12:48:53+5:30

Sachin Tendulkar double century in ODIs on 24th February in 2010, watch video | Video: सचिन तेंदुलकर ने आज के दिन रचा था इतिहास, क्रिकेट के मैदान जो पहले कभी नहीं हुआ था...किया वो कारनामा

सचिन तेंदुलकर ने जब जमाया वनडे में दोहरा शतक (फोटो- वीडियो ग्रैब)

googleNewsNext

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट के मैदान से अब दूर हो गए हों लेकिन उनकी खेली गई शानदार पारियां आज भी फैंस के दिलो-दिमाग में हैं। क्रिकेट से जुड़े कई ऐसे अनोखे रिकॉर्ड हैं जो आज भी सचिन के नाम हैं। कई कारनामें तो उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर ऐसे किए, जिसे दुनिया ने पहले कभी देखा ही नहीं था। कुछ ऐसा ही कारनामा सचिन ने आज से करीब 12 साल पहले किया था। उस पारी को जिसने भी देखा दंग रह गया, जिसने भी सुना वह हैरान रह गया।

सचिन ने वनडे में जड़ा जब दोहरा शतक, देखें वीडियो

सचिन ने आज के ही दिन यानी 24 फरवरी को साल 2010 में वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था। वे ऐसा करने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए थे। मास्टर ब्लास्टर ने ये अद्भुत कारनामा ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में किया था। इस मैच में सचिन ने 147 गेंदों पर 25 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 200 रनों की पारी खेली थी।

सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वे अब भी टेस्ट और वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम सबसे अधिक शतकों का भी रिकॉर्ड है।

साल 2019 में तेंदुलकर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले छठे भारतीय बने। 46 साल के सचिन ने 16 साल की उम्र में भारत के लिए पदार्पण किया था और लोगों के पसंदीदा क्रिकेटर की लिस्ट में जल्द ही शुमार हो गए। उन्होंने सभी प्रारूपों में 34,357 रन बनाए। यह श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा से 6,000 रन ज्यादा है।

वनडे में 8 बार अब तक बना है दोहरा शतक

वनडे में दोहरे शतक की बात करें तो अभी तक 8 बार ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा हुआ है। भारत के रोहित शर्मा ने तीन बार दोहरा शतक बनाया है और उनके नाम वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ महज 173 गेंदों पर 264 रन की पारी खेली थी।

मार्टिन गप्टिल ने 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रनों की नाबाद पारी खेलकर दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया। इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग (219), क्रिस गेल (215) और पाकिस्तान के फखर जमान (210 नाबाद) ने भी वनडे में एक-एक बार दोहरा शतक जमाया है।

Open in app