सचिन के लिए 24 फरवरी है खास, वनडे के दोहरे शतक सहित ये कारनामा भी किया था अपने नाम

सचिन तेंदुलकर की ये वह उपलब्धि है जिसके बाद उन्हें दुनिया नए रूप में देखने लगी।

By विनीत कुमार | Published: February 24, 2018 01:32 PM2018-02-24T13:32:26+5:302018-02-24T14:55:14+5:30

sachin tendulkar and vinod kambli record 664 partnership sassanian ground in mumbai | सचिन के लिए 24 फरवरी है खास, वनडे के दोहरे शतक सहित ये कारनामा भी किया था अपने नाम

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली

googleNewsNext

दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर संन्यास के बाद आज भी अक्सर अपने कई नायाब रिकॉर्ड्स के कारण अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। आज (24 फरवरी) का दिन भी इस लिहाज से खास है। सचिन ने इसी दिन 2010 में ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे का पहला दोहरा शतक जड़ा था। हालांकि, इस रिकॉर्ड से इतर एक और उपलब्धि है जो सचिन से जुड़ी और इसी दिन कायम हुई थी।

दिलचस्प ये है कि ये वह उपलब्धि है जिसके बाद सचिन को दुनिया नए रूप में देखने  लगी। सचिन ने यह रिकॉर्ड तब कायम किया जब वह महज 14 साल 326 दिन के थे।

विनोद कांबली के साथ सचिन की रिकॉर्ड साझेदारी

सचिन तेंदुलकर (14 साल 326 दिन) और विनोद कांबली (16 साल 349 दिन) ने आज ही के दिन मुंबई में स्कूल क्रिकेट में तीसरे विकेट के लिए 664 रनों की साझेदारी की थी। यह तब किसी भी श्रेणी के क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी थी।

सचिन ने हैरिस शिल्ड ट्रॉफी के उस सेमीफाइनल में सेंट जेवियर हाई स्कूल के खिलाफ नाबाद 326 रनों की पारी खेली थी। जबकि कांबली ने 349 नाबाद रन बनाए।  कांबली और सचिन की जोड़ी ने तब 1913-14 में ऑस्ट्रेलिया के टी पैटन और एन रिपन के बफेलो टीम के लिए किए गए 641 रनों की साझेदारी को तोड़ा था। (और पढ़ें- सचिन ने 2010 में जड़ी थी वनडे की पहली डबल सेंचुरी, जड़े थे 25 चौके-3 छक्के)

क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारियां

721 रन- मनोज कुमार और मोहम्मद शहबाज- सेंट पीटर हाई स्कूल Vs सेंट फिलीप हाई स्कूल (हैदराबाद- 2006)

664 रन (नाबाद)- विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर (1988)

641 रन- टॉम पैटन और नोर्मन रिपन (बफेलो रिवर Vs वोरुली, 1914) 

Open in app