SA20 2023: 42 गेंद पहले मारी बाजी, 13 अंक लेकर पहले नंबर प्रिटोरिया कैपिटल, न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जोबर्ग सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

SA20 2023: प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड के जिमी नीशम ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट निकाले। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 19, 2023 2:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देजिमी नीशम को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। एनरिक नॉर्टजे ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके।जोबर्ग सुपर किंग्स की शुरुआत सबसे खराब रही।

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। 13 अंक के साथ टीम पहले नंबर पर है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड के जिमी नीशम ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट निकाले।

जिमी नीशम को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। एनरिक नॉर्टजे ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके। जोबर्ग सुपर किंग्स की शुरुआत सबसे खराब रही। रीजा हेंड्रिक्स पहली गेंद पर आउट हो गए।कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 22 गेंद पर 51 रन बनाए, नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा।

जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में 10 विकेट पर मात्र 122 रन बनाए। कैपिटल के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कैपिटल के सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 30 गेंद में 52 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और 6 चौके शामिल हैं। टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बनाकर बाजी मार ली।

इस जीत के साथ प्रिटोरिया कैपिटल्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। टीम को 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार का सामना करना पड़ा है। विल जैक्स ने 34 रन बनाए। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अंत में आरामदायक जीत दर्ज की। प्रिटोरिया कैपिटल्स को कल हुए मैच में सुपर किंग्स से 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमफाफ डु प्लेसिस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या