SA T20 2023: एमआई केपटाउन से जुड़े इंग्लैंड के तेज गेंदबाज, मार्च 2021 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला, लीग में करेंगे धमाल

SA T20 2023: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने 21 नवंबर को इसका अनावरण किया। एमआई केपटाउन के अलावा सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने दक्षिण अफ्रीका के अनकैप्ड बल्लेबाज जॉर्डन हर्मन को शामिल किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 24, 2022 12:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देमार्च 2021 में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की T20I सीरीज के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।अबू धाबी में टॉलरेंस ओवल में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।मुंबई इंडियंस ने पिछली आईपीएल नीलामी में आठ करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था।

SA T20 2023: एमआई केपटाउन ने बड़ी घोषणा कर दी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया गया है। आर्चर को 10 जनवरी से 11 फरवरी तक खेले जाने वाले SA T20 के उद्घाटन संस्करण के लिए वाइल्डकार्ड पिक के रूप में शामिल किया।

एसए20 लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने कहा कि वाइल्डकार्ड प्रविष्टि हमारी टीमों को अपने दस्ते में एक और विश्व स्तरीय खिलाड़ी जोड़ने का अवसर प्रदान करेगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने 21 नवंबर को इसका अनावरण किया। एमआई केपटाउन के अलावा सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने दक्षिण अफ्रीका के अनकैप्ड बल्लेबाज जॉर्डन हर्मन को शामिल किया।

आर्चर की जोरदार वापसीः

जहां तक ​​आर्चर का संबंध है, उन्होंने पिछले दो वर्षों में चोट के कारण परेशान है। उन्होंने मार्च 2021 में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की T20I सीरीज के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। हाल ही में, उन्होंने अबू धाबी में टॉलरेंस ओवल में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।

लंबे समय से कोहनी की समस्या के कारण आर्चर ने मार्च 2021 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है जिसके बाद पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था। वह बुधवार को अबुधाबी में इंग्लैंड की मुख्य टीम के खिलाफ एक मैच में इंग्लैंड लायंस के लिए खेले।

मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था

आर्चर को मुंबई इंडियंस ने पिछली आईपीएल नीलामी में आठ करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था जबकि फ्रेंचाइजी को पता था कि वह उपलब्ध नहीं होगा। उन्हें 2023 सत्र के लिए रिटेन किया गया है। आईपीएल में मुंबई इंडियनस और एसए20 टीम एमआई केप टाउन का स्वामित्व एक ही समूह के पास है।

टॅग्स :जोफ्रा आर्चरमुंबई इंडियंसदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डनीता अंबानी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या