IND vs AUS: रोहित शर्मा विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, देखिए पूरी लिस्ट

रोहित विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उन खिलाड़ियों के बारे में ही है जिन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हों।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: November 19, 2023 05:29 PM2023-11-19T17:29:17+5:302023-11-19T17:30:20+5:30

Rohit Sharma scored runs with the highest strike rate in the history of the World Cup | IND vs AUS: रोहित शर्मा विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, देखिए पूरी लिस्ट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैसबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैंयह रिकॉर्ड उन खिलाड़ियों के बारे में ही है जिन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हों

World Cup 2023 Final:  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 का खिताबी मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भले ही 47 रन बनाकर आउट हो गए हों लेकिन उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उन खिलाड़ियों के बारे में ही है जिन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हों। रोहित ने विश्वकप 2023 में कुल 11 पारियों में 597 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.9 का रहा है।

बसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी

125.9 - रोहित शर्मा (2023)*
113.2 - श्रेयस अय्यर (2023)
111.0 - डेरिल मिचेल (2023)
107.4 - डेविड वार्नर (2023)
107.0 - क्विंटन डि कॉक (2023)
106.4 - रचिन रवींद्र (2023)
105.9 - कुमार संगकारा (2015)

बता दें कि इस पूरे विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। फाइनल से पहले के आंकड़े काफी शानदार हैं। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में कुल 2810 रन बनाए हैं। टीम का बैटिंग औसत 58.54 का रहा है। स्ट्राइक रेट 104.65 का रहा है। टीम के खिलाड़ियों ने 23 बार 50 से ज्यादा का स्केर किया है। इस दौरान भारतीय टीम की गेंदबाजी कमाल की रही है। गेंदबाजों ने 10 मुकाबलों में 95 विकेट लिए हैं। लेकिन आज के महामुकाबले में टीम की बड़ी परीक्षा है। 

इस विश्वकप में विराट कोहली ने 765 रन बनाए। कोहली विश्वकप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 

इस विश्वकप में कोहली द्वारा खेली गई सभी पारियां। 

85(116) बनाम ऑस्ट्रेलिया
55*(56) बनाम अफगानिस्तान
103*(97) बनाम बांग्लादेश
95(104) बनाम न्यूजीलैंड
88(94) बनाम श्रीलंका
101*(121) बनाम दक्षिण अफ्रीका
51(56) बनाम नीदरलैंड्स
117(113) बनाम न्यूजीलैंड (सेमी फाइनल में)
54(63) बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल में

Open in app