रोजर फेडरर बने जीते जी सिक्के पर छपने वाले पहले स्विस नागरिक, स्विट्जरलैंड की सरकार ने सम्मान में लॉन्च किया सिक्का

स्विस सरकार ने फेडरर के सम्मान में 20 फ्रेंक का सिक्का लॉन्च करने का फैसला किया है।

By सुमित राय | Published: December 3, 2019 10:13 AM2019-12-03T10:13:42+5:302019-12-03T10:13:42+5:30

Roger Federer thank Switzerland and Swissmint for coin minted in his honour | रोजर फेडरर बने जीते जी सिक्के पर छपने वाले पहले स्विस नागरिक, स्विट्जरलैंड की सरकार ने सम्मान में लॉन्च किया सिक्का

फेडरर के सम्मान में 20 फ्रेंक का सिक्का लॉन्च करने का फैसला किया है।

googleNewsNext
Highlightsस्विट्जरलैंड सरकार ने रोजर फेडरर के सम्मान में सिक्का जारी करने का फैसला है।जनवरी महीने में 20 स्विस फ्रैंक के मूल्य वाले सिल्वर के सिक्के जारी किए जाएंगे।

स्विट्जरलैंड की सरकार ने स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के सम्मान में सिक्का जारी करने का फैसला है। फेडरर स्विट्जरलैंड के पहले जीवित व्यक्ति बन गए हैं, जिन्हें सिक्कों पर जगह मिली है। स्विस सरकार ने फेडरर के सम्मान में 20 फ्रेंक का सिक्का लॉन्च करने का फैसला किया है।

जनवरी महीने में 20 स्विस फ्रैंक के मूल्य वाले सिल्वर के सिक्के जारी किए जाएंगे, जिसमें फेडरर टेनिस का रैकेट थामे नजर आएंगे। स्विट्जरलैंड के ऑफिशियल टकसाल स्विसमिंट ने बयान जारी कर कहा है कि फेडरर के बैकहैंड करते हुए फोटो वाले 55 हजार सिक्के बनाए गए हैं। स्विसमिंट 50 फ्रेंक वाले 40 हजार गोल्ड कॉइन मई में जारी करेगा।

38 साल के रोजर फेडरर ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया और स्विट्जरलैंड सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'इस अविश्वसनीय सम्मान और विशेषाधिकार के लिए स्विटजरलैंड और स्विसमिंट को धन्यवाद।'


रोजर फेडरर एक टेनिस खिलाड़ी हैं और उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में की जाती है। फेडरर का जन्म 8 अगस्त 1981 को स्विट्जरलैंड के बसेल शहर में हुआ था। रोजर की बचपन से ही टेनिस में खास रूचि थी। वो टेनिस के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल भी खेलते थे। अपना ज्यादा से ज्यादा समय खेल की दुनिया में देने के लिए रोजर ने 16 साल की उम्र में पढाई छोड़ दी।

Open in app