NZ vs SA Score World Cup 2023: सबसे आगे निकले डी कॉक, आईसीसी विश्व कप में 500 रन पूरे किए, दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी, देखें टॉप-5 लिस्ट

NZ vs SA Score World Cup 2023: विश्व कप संस्करण में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 01, 2023 4:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देडी कॉक ने कैलिस, एबी, ग्रीम स्मिथ और पीटर कर्स्टन को पीछे छोड़ दिया। 500 रन पूरे करने वाले इस विश्व कप के पहले खिलाड़ी हैं।पूर्व कप्तान क्विंटन डी कॉक ने इतिहास कायम कर दिया। 

NZ vs SA Score World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका के ओपनर और पूर्व कप्तान क्विंटन डी कॉक ने इतिहास कायम कर दिया। एक विश्व कप संस्करण में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 500 रन पूरे करने वाले इस विश्व कप के पहले खिलाड़ी हैं। डी कॉक ने कैलिस, एबी, ग्रीम स्मिथ और पीटर कर्स्टन को पीछे छोड़ दिया। 

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक शतक:

5 - रोहित शर्मा (2019)

4 - कुमार संगकारा (2015)

4 - क्विंटन डी कॉक (2023)*

एक विश्व कप संस्करण में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रनः (Most runs for South Africa in a single World Cup edition)-

500* -2023, क्विंटन डी कॉक (7 पारी)*

485-2007, जैक्स कैलिस (9 पारी)

482 -एबी डिविलियर्स, 2015 (7 पारी)

443 - 2007, ग्रीम स्मिथ (10 पारी)

410 - 1992, पीटर कर्स्टन (8 पारी)।

इस विश्व कप में एक टीम द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी (Most individuals 50+ scores by a team in this WC)-

15 - न्यूज़ीलैंड*

15 - दक्षिण अफ़्रीका*

13 - पाकिस्तान

12 - श्रीलंका

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को विश्व कप के मैच में टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। दोनों टीमों में एक एक बदलाव किया गया है। न्यूजीलैंड टीम में चोटिल लॉकी फर्ग्युसन की जगह टिम साउदी ने ली है जबकि कैगिसो रबाडा को तबरेज शम्सी की जगह शामिल किया गया है।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपक्विंटन डी कॉकआईसीसीदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या