माउंट माउंगानुईः न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को 8 विकेट पर 575 रन बनाकर पारी घोषित किया। जवाब में वेस्टइंडीज ने कमाल का प्रदर्शन किया और बिना विकेट खोए 110 रन बना लिए। वेस्टइंडीज की टीम अभी भी 465 रन पीछे है। तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट नौ विकेट से जीता था। न्यूजीलैंड के विशाल 575 रनों के जवाब में वेस्ट इंडीज ने शानदार शुरुआत की है। किंग और कैंपबेल ने मिलकर झटपट 110 रनों की अटूट साझेदारी की है।
दोनों बल्लेबाजों ने चौकों की झड़ी लगा दी है और गेंद के अच्छे स्विंग का पूरा फायदा उठाया है। स्टंप के समय किंग और कैंपबेल 45 पर नाबाद हैं। इससे पहले कीवी कप्तान टॉम लैथम ने 137 रन की पारी खेली और डेवोन कॉनवे ने 367 गेंद में 31 चौके की मदद से 227 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी की।
डेवोन कॉन्वे के करियर के दूसरे दोहरे शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 575 रन पर घोषित की। न्यूजीलैंड के बड़े स्कोर के सामने हालांकि वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी दबाव में नहीं आयी और टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 110 रन बना लिये।
स्टंप्स के समय ब्रेंडन किंग 55 जबकि जॉन कैंपबेल 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। किंग ने 63 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि उनकी और कैंपबेल की जोड़ी ने दिन के आखिरी सत्र में अपनी पारी के 23 ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।
श्रृंखला का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था जबकि दूसरे टेस्ट को मेजबान टीम ने नौ विकेट से जीता था। इससे पहले कॉन्वे ने लगभग साढ़े आठ घंटे की मैराथन बल्लेबाजी में 227 रन के साथ अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 200 रन था जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में लॉर्ड्स में अपने पदार्पण टेस्ट में बनाया था।
टॉम लैथम के साथ 323 रनों की पहले विकेट की साझेदारी निभाने के साथ कॉन्वे ने 508 मिनट और 367 गेंद की पारी में 31 चौके लगाये। लैथम ने पहले दिन 145 रन बनाए और रचिन रविंद्र ने शुक्रवार को दूसरे और तीसरे सत्र में अर्धशतकीय पारी खेली। पारी घोषित करते समय रचिन 72 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।
उन्होंने एजाज पटेल के साथ 39 रनों की अटूट साझेदारी की। पटेल ने 30 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये। वेस्टइंडीज ने कुल 155 ओवर गेंदबाजी की जिनमें से दूसरे दिन का 65 ओवर शामिल है। केमार रोच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके जबकि शाई होप किसी अज्ञात बीमारी के कारण दूसरे दिन के खेल के दौरान टीम होटल में ही रहे।
न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 334 रन से आगे से की। इस समय कॉन्वे 178 रन पर खेल रहे थे। उन्होंने दिन की पहली गेंद पर चौका जड़ा और फिर 316 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया। वेस्टइंडीज के गेंदबाज हालांकि एक छोर से लगातार विकेट चटकाने में सफल रहे। रात्रि प्रहरी जैकब डफी (17) और केन विलियमसन (31) लंच से पहले आउट हुए जबकि डेरिल मिचेल (11) और टॉम ब्लंडेल (चार) का विकेट दूसरे सत्र में गिरा। ग्लेन फिलिप्स (29) दिन के आखिरी सत्र में पवेलियन लौटे।
लैथम और कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 323 रन जोड़े जो न्यूजीलैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। यह 2025 में किसी भी टीम की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। लैथम ने दूसरी नई गेंद आने के तुरंत बाद स्लिप में कैच देने से पहले 245 गेंदों का सामना किया तथा 15 चौके और एक छक्का लगाया।
न्यूजीलैंड के लिए आखिरी बार दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 2019 में टेस्ट मैच में शतक बनाए थे, जब हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ लैथम ने 161 और जीत रावल ने 132 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से छठी बार पहले विकेट के लिए 200 या इससे अधिक रन की साझेदारी निभाई गई। लैथम इनमें से दो में शामिल रहे हैं।
न्यूजीलैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का रिकॉर्ड ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस के नाम पर है जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 1972 में जॉर्जटाउन में 387 रन की साझेदारी की थी। कॉनवे ने 147 गेंदों में शतक बनाया जिसमें 17 चौके शामिल थे। यह उनके करियर का छठा तथा पिछली छह पारियों में दूसरा शतक था। लैथम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 15वां और वर्तमान श्रृंखला का दूसरा शतक 183 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से पूरा किया।