IND vs NZ, 4th T20I: कॉलिन मुनरो बने भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

IND vs NZ, 4th T20I: मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 क्रिकेट मैच में आठ विकेट पर 165 रन बनाए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 31, 2020 3:33 PM

Open in App

भारत के खिलाफ सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 47 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। इस पारी के साथ मुनरो भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

मुनरो ने भारत के खिलाफ 11 पारियों में अब तक 1 बार नाबाद रहते हुए 411 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं आरोन फिंच (405) इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

भारत के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन-

411- कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)405- आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)353- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)325- केन विलियम्स (न्यूजीलैंड)322- इविन लुईस (वेस्टइंडीज)

बता दें कि मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 क्रिकेट मैच में आठ विकेट पर 165 रन बनाए। पांडे ने तीन चौकों की मदद से 36 गेंद में 50 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 26 गेंद में 39 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के ईश सोढी ने तीन और हामिश बेनेट ने दो विकेट लिए।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडभारतीय क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमविराट कोहलीकेन विलियम्सनटिम साउदीकोलिन मुनरोएरॉन फिंच

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या