IND vs NZ, 3rd T20I: भारत ने रच डाला इतिहास, न्यूजीलैंड में पहली बार जीती टी20 सीरीज

New Zealand vs India, 3rd T20I - रोहित शर्मा के 40 गेंद में 65 रन की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए। रोहित ने अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये।

By भाषा | Published: January 29, 2020 4:23 PM

Open in App

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 29 जनवरी को हैमिल्टन में तीसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने 3-0 से कब्जा जमा लिया है। ये टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की धरती पर पहली सीरीज फतह है।

रोहित शर्मा के 40 गेंद में 65 रन की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए। रोहित ने अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये। उन्होंने केएल राहुल (19 गेंद में 27 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 87 रन जोड़े। इससे पहले न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी बार टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम में ब्लेयर टिकनेर की जगह स्काट कजेलेजिन को शामिल किया गया। 

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। राहुल और रोहित ने आते ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की मैदान के चारों ओर धुनाई की। टिम साउदी और हामिश बेनेट दोनों महंगे साबित हुए। साउदी को कोई विकेट भी नहीं मिल सका जबकि बेनेट ने तीन विकेट लिये। भारत ने पहले छह ओवर में 69 रन बना डाले। रोहित ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में पूरा किया। उन्होंने बेनेट के दूसरे ओवर में 27 रन बनाये। उन्होंने तीसरी बार टी20 क्रिकेट में इतनी गेंद में अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने सबसे तेज पचासा वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 22 गेंद में लगाया था। 

राहुल दूसरे छोर पर कोलिन डि ग्रांडहोमे का शिकार हुए। शिवम दुबे (तीन) को तीसरे नंबर पर भेजा गया लेकिन यह प्रयोग विफल रहा। वह सात गेंद खेलने के बाद आउट हो गए और भारतीय पारी का प्रवाह भी टूटा। इस दबाव में रोहित भी बेनेट को अपना विकेट गंवा बैठे। भारत ने तीन ओवर में सात रन के भीतर तीन विकेट गंवाये। कप्तान विराट कोहली (27 गेंद में 38 रन) और श्रेयस अय्यर (17 रन) ने चौथे विकेट के लिये 46 रन की साझेदारी की। अय्यर का विकेट 17वें ओवर में गिरा और दो ओवर बाद कोहली भी पवेलियन लौट गए। मनीष पांडे ने 14 और रविंद्र जडेजा ने 10 रन बनाकर भारत को 170 के पार पहुंचाया। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम केन विलियम्सन (48 गेंदों में 95 रन) की धमाकेदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 179 रन ही बना पाई। मैच सुपर ओवर में गया और न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 17 रन बनाए। सुपर ओवर में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 15 रन और केएल राहुल ने 5 रन बनाए। आखिरी दो गेंदों पर रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाते हुए भारत को जीत दिलाई।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज में अब तक-

भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2008/09, न्यूजीलैंड 2-0 (2) से जीतान्यूजीलैंड का भारत दौरा-2012, न्यूजीलैंड 1-0 (2) से जीतान्यूजीलैंड का भारत दौरा-2017/18, भारत 2-1 (3) से जीताभारत का न्यूजीलैंड दौरा-2018/19, न्यूजीलैंड 2-1 से जीता (3)भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2020, भारत ने 3-0 से सीरीज कब्जाई (5)

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडभारतीय क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमविराट कोहलीकेन विलियम्सनरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या