जल्द मां बनने जा रहीं न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सैदरवेट, साथी खिलाड़ी से रचाई थी 2017 में शादी

क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद एमी अगले साल ऑस्ट्रेलिया के साथ होनी वाली वनडे सीरीज के अलावा बिग बैश लीग में भी नहीं खेल पाएंगी। एमी की नजरें फिलहाल महिला वर्ल्ड कप-2021 पर हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 20, 2019 1:19 PM

Open in App

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एमी सैदरवेट जल्द मां बनने जा रही हैं। घर में नन्हे मेहमान को लेकर एमी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। एमी ने साल 2017 में साथी क्रिकेटर ली तहुहु से शादी की थी।

एमी ने ट्वीट कर बताया कि जनवरी 2020 में उनका घर किलकारियों से गूंजने वाला है। वह नन्हे मेहमान को लेकर काफी उत्सुक हैं। 

क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद एमी अगले साल ऑस्ट्रेलिया के साथ होनी वाली वनडे सीरीज के अलावा बिग बैश लीग में भी नहीं खेल पाएंगी। एमी की नजरें फिलहाल महिला वर्ल्ड कप-2021 पर हैं।

ये महिला क्रिकेटर भी रचा चुकीं साथी खिलाड़ी के साथ शादी: ये क्रिकेट जगत में इकलौता समलैंगिक जोड़ा नहीं है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर डेन  वैन निकेर्क ने अपनी ही टीम की खिलाड़ी मैरीजाने कैप से शादी की थी। वहीं न्यूजीलैंड की हेली जेनसन ने ऑस्ट्रेलिया की निकोला हैनकॉक को अपना जीवसाथी चुना था। 

टॅग्स :न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमआईसीसीबिग बैश लीग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या