IPL: चेन्नई से फाइनल में तीन बार भिड़ चुकी है मुंबई इंडियंस, जानें रोहित शर्मा की टीम का फाइनल का सफर

Mumbai Indians in IPL Finals: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब तक तीन बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है, जानिए उसका अब तक का आईपीएल का सफर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: May 11, 2019 04:30 PM2019-05-11T16:30:26+5:302019-05-11T16:30:26+5:30

Mumbai Indians journey in IPL Finals, Rohit Sharma team has won three titles so far | IPL: चेन्नई से फाइनल में तीन बार भिड़ चुकी है मुंबई इंडियंस, जानें रोहित शर्मा की टीम का फाइनल का सफर

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई से आईपीएल फाइनल में हुई तीन भिड़ंत में से दो बार उसे मात दिया है

googleNewsNext

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम मंगलवार (7 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए आईपीएल 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। अब 12 मई को मुंबई का सामना फाइनल में हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स में होगा। मुंबई की टीम 14 मैचों में 9 जीत के साथ लीग चरण में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची थी।

मुंबई की टीम कुल मिलाकर पांचवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है और इसमें से तीन बार उसने खिताब जीता है। अब उसकी नजरें चेन्नई को मात देते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम बनने पर है। मुंबई के अलावा चेन्नई ने भी अब तक तीन आईपीएल खिताब जीते हैं।

रविवार को चेन्नई के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल से पहले आइए एक नजर डालते हैं, मुंबई इंडियंस के अब तक के आईपीएल फाइनल के सफर पर।

मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में तीन आईपीएल खिताब जीते हैं
मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में तीन आईपीएल खिताब जीते हैं

IPL में मुंबई इंडियंस के अब तक के चारों फाइनल पर नजर 

1.आईपीएल 2010 (उपविजेता): सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई की टीम लीग चरण में 14 में से 10 मैच जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। इसके बाद मुंबई ने सेमीफाइनल को आरसीबी को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से 22 रन से शिकस्त मिली थी।

2.आईपीएल 2013 (चैंपियन): रिकी पॉन्टिंग और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी में इस सीजन में 16 मैचों में से 11 जीत के साथ लीग चरण में दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची थी। क्वॉलिफायर 1 में मुंबई को चेन्नई के हाथों 48 रन से शिकस्त मिली थी, लेकिन उसने क्वॉलिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में चेन्नई पर 23 रन की जीत के साथ उसने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। 

3.आईपीएल 2015 (चैंपियन): इस सीजन में रिकी पॉन्टिंग मुंबई इंडियंस के कोच थे जबकि कप्तानी थी रोहित शर्मा के पास। मुंबई की टीम लीग चरण में दूसरे स्थान पर रही थी। लेकिन प्लेऑफ में उसने चेन्नई सुपरकिंग्स को क्वॉलिफायर 1 में 25 रन से हारते हुए फाइनल में जगह बना ली थी। ईडन गार्डंस में खेले गए फाइनल में मुंबई ने 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए चेन्नई को 41 रन से हराते हुए दूसरी बार खिताब जीता था। 

4.आईपीएल 2017 (चैंपियन): रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में 10 मैच जीतते हुए लीग चरण में टॉप पर रही थी। हालांकि प्लेऑफ में क्वॉलिफायर 1 में मुंबई को पुणे के हाथों 20 रन से शिकस्त मिली थी, इसके बाद मुंबई ने दूसरे क्वॉलिफायर में कोलकाता को हराते हुए पुणे के साथ फाइनल में भिड़ंत पक्की की थी। फाइनल में मुंबई ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में पुणे को हराते हुए तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता था।

Open in app