रांची में धोनी के दो 'फ्लैट' होंगे नीलाम, जानिए क्या है वजह

यह दोनों फ्लैट 1100 वर्गफीट और 900 वर्गफीट के हैं और रांची के डोरंडा इलाके के होटल युवराज के पास शिवम प्लाजा नाम की बिल्डिंग में हैं।

By विनीत कुमार | Published: June 19, 2018 11:33 AM2018-06-19T11:33:46+5:302018-06-19T11:44:11+5:30

ms dhoni two ranchi flat to be auctioned | रांची में धोनी के दो 'फ्लैट' होंगे नीलाम, जानिए क्या है वजह

MS Dhoni

googleNewsNext

नई दिल्ली, 19 जून: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दो फ्लैट नीलाम होंगे। यह दोनों फ्लैट 1100 वर्गफीट और 900 वर्गफीट के हैं और रांची के डोरंडा इलाके के होटल युवराज के पास शिवम प्लाजा नाम की बिल्डिंग में हैं। धोनी इसके लिए डेढ़ करोड़ रूपये भी दे चुके हैं लेकिन अब उन्हें इससे हाथ धोना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग दुर्गा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बनावाई थी। इसके लिए इस कंपनी ने (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) हुडको से 12 करोड़ 95 करोड़ लोन था।  

(यह भी पढ़ें- WI vs SL: शैनन ग्रैबिएल ने 13 विकेट झटकते हुए रचा इतिहास, श्रीलंका-विंडीज टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ)

हालांकि, कुछ विवाद के बाद बिल्डिंग का काम रूक गया और दुर्गा डेवलपर्स द्वारा लोन को नहीं चुकाने के कारण हुडको ने कंपनी को डिफॉल्टर घोषित करते हुए शिवम प्लाजा बिल्डिंग की नीलामी की तैयारी शुरू कर दी। इस बिल्डिंग को दरअसल जी+10 फ्लोर का बनना था लेकिन जमीन मालिक से दुर्गा डेवलपर्स का विवाद हो गया और हुडको ने छह करोड़ देने के बाद लोन का बाकी हिस्सा रोक दिया। इस कारण बिल्डिंग का निर्माण का काम 6 फ्लोर के बाद रूक गया था।

धोनी ने दिए थे डेढ़ करोड़

अखबार हिन्दुस्तान के अनुसार धोनी ने इस शिवम प्लाजा में दो फ्लैट बुक किए थे और डेढ़ करोड़ रूपये दे चुके थे। बहरहाल, हुडको शिवम प्लाजा की नीलामी से अपनी राशि वसूलने के बाद बाकी के पैसे बिल्डर को लौटाएगा और फिर बिल्डर धोनी के डेढ़ करोड़ रुपये लौटा सकता है। दूसरा विकल्प ये भी है कि बिल्डर धोनी को शहर में कहीं और किसी बिल्डिंग में फ्लैट दे सकता है। 

(यह भी पढ़ें- ICC ODI Ranking: 34 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ ये हाल, रैंकिंग में पाकिस्तान से भी पहुंची नीचे)

Open in app