एमएस धोनी बर्थडे स्पेशल: कप्तानी से लेकर विकेटकीपिंग तक, जानें धोनी के 10 हैरान करने वाले रिकॉर्ड

MS Dhoni turns 39: महान कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आज 39 साल के हो गए हैं, जानिए इस महान खिलाड़ी के 10 हैरान करने वाला रिकॉर्ड के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 07, 2020 9:18 AM

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ थाधोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्टम्पिंग और सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड दर्ज है

एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी दमदार बल्लेबाज, बेहतरीन विकेटकीपर और सबसे शानदार फिनिशर रहे हैं। धोनी मंगलवार (7 जुलाई) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी को अपनी शानदार कप्तानी में भारतीय क्रिकेट में जबर्दस्त बदलाव लाने वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है।

धोनी के 39वें जन्मदिन के अवसर पर जानिए, इस महान खिलाड़ी के शानदार करियर के दौरान बनाए गए 10 दमदार रिकॉर्ड्स के बारे में।

एमएस धोनी के 10 दमदार रिकॉर्ड 

1.तीनों आईसीसी ट्रॉफियां जीतने वाले एकमात्र कप्तान

एमएस धोनी आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने ये कमाल 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 50 ओवर वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतते हुए किया है।

2.सर्वाधिक इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड 

एमएस धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड है। धोनी 2007 में भारत के कप्तान बने थे और 2017 में कप्तानी छोड़ने तक उन्होंने 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की, जो दुनिया में सर्वाधिक है, इस मामले में दूसरे नंबर पर 324 मैचों में कप्तानी के साथ रिकी पोंटिंग हैं।

3.धोनी के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड

धोनी के नाम कप्तान के रूप में भारत के लिए सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाम तीनों फॉर्मेट्स में 332 मैचों में 178 जीत का रिकॉर्ड दर्ज है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी भारतीय कप्तान की सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है। साथ ही धोनी 200 वनडे में कप्तानी करने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं।

4.वनडे में भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

एमएस धोनी के नाम कप्तान के रूप में वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रनों का दर्ज है। रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने 200 वनडे में कप्तानी करते हुए 53.56 के औसत से 6641 रन बनाए हैं। इस मामले में उनसे आगे केवर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग हैं।

धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड है (Twitter)

5.वनडे में कप्तान के रूप में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

एमएस धोनी को उनकी तूफानी बैटिंग और जोरदार छक्कों के लिए जाना जाता है। क्रिकेट इतिहास के बेस्ट फिनिशर में शुमार धोनी ने वनडे कप्तान के रूप में 204 छक्के जड़े, जो क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक हैं।

6.कप्तान के रूप में आईपीएल में सर्वाधिक जीत

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन खिताब जीते हैं। धोनी को आईपीएल कप्तान के रूप में 174 मैचों में 104 जीत और 69 हार मिली है। उनके नाम आईपीएल में सर्वाधिक 60.11 जीत का प्रतिशत दर्ज है। 

7.वनडे में विकेटकीपर के रूप में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड

धोनी के नाम वनडे में विकेटकीपर के रूप में सबसे बड़े व्यक्गित स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 145 गेंदों में 183 रन की पारी खेलते हुए बनाया था। यहां तक कि एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा जैसे महान विकेटकीपर भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।

8.वर्ल्ड कप फाइनल छक्के से जीतने वाले एकमात्र बल्लेबाज

एमएस धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा की गेंद पर छक्का जड़ते हुए भारत को वर्ल्ड कप जिताया था। धोनी वर्ल्ड कप फाइनल में छक्के से जीत दिलाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

9.इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्टम्पिंग का रिकॉर्ड

एमएस धोनी के नाम इंटरनेशल क्रिकेट में सर्वाधिक स्टम्पिंग का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने 538 मैचों में 195 स्टम्पिंग की हैं, जो दुनिया में सर्वाधिक स्टम्पिंग का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर 594 मैचों में 139 स्टम्पिंग करने वाले कुमार संगकारा हैं।

10.भारत के सबसे सफल विकेटकीपर 

एमएस धोनी भारत के सबसे कामयाब विकेटकीपर हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 195 स्टम्पिंग और 634 कैचों समेत कुल 829 शिकार किए। कोई अन्य भारतीय विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 शिकार भी नहीं कर सका।

टॅग्स :एमएस धोनीबर्थडे स्पेशलभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या