सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सामने आई धोनी की पहली प्रतिक्रिया, मैनेजर ने कहा- एक्टर के निधन ने माही को बहुत उदास और चिड़चिड़ा कर दिया है

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की प्रतिक्रिया पहली बार सामने आई है।

By सुमित राय | Published: June 15, 2020 8:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।सुशांत की मौत से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सदमें में हैं।धोनी के मैनेजर ने बताया कि सुशांत की मौत ने धोनी को उदास और चिड़चिड़ा बना दिया है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के आत्महत्या ने देशभर के उनके फैंस और अन्य हस्तियों को हिलाकर रख दिया। सुशांत की मौत से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सदमें में हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2016 में एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने सुशांत ने खूब सुर्खियां बटोरी थी और ये उनके करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था।

इसके बाद सभी लोग धोनी की प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं कि वह सुशांत की मौत पर उनका रिएक्शन कैसा था। एमएस धोनी के मैनेजर अरुण पाण्डेय ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या ने धोनी को उदास और चिड़चिड़ा बना दिया है।

अरुण पाण्डेय ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, "हमें तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो पा रहा कि ऐसा कुछ हो गया है। मैं इस हालत में नहीं हूं कि किसी तरह के अपने दुख का इजहार कर सकूं। माही भी बहुत ही ज्यादा उदास हैं। यह बहुत ही दुखी करने वाली घटना है।"

उन्होंने कहा, "सुशांत महज 34 साल के ही थे, उनके सामने एक बहुत ही बेहतरीन करियर इंतजार कर रहा था। मुझे इस बात में कोई शक नहीं कि उनका भविष्य शानदार था। हर किसी के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। सुशांत पूर्व क्रिकेटर किरन मोरे की निरगानी में प्रैक्टिस किया करते थे जिन्होंने विकेटकीपिंग सिखाई थी, जो माही की भूमिका निभाने के लिए बहुत ही अहम था।"

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। सुशांत इसके अलावा फिल्म पीके, सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :एमएस धोनीसुशांत सिंह राजपूतभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या