दुखद: जिनकी मदद से महेंद्र सिंह धोनी ने छुआ कामयाबी का शिखर, दुनिया को अलविदा कह गया वो शख्स

रांची में पहली टर्फ पिच तैयार करने वाले देवब्रत सहाय अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार सुबह 3 बजे रांची में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

By अमित कुमार | Published: November 24, 2020 2:19 PM

Open in App
ठळक मुद्देमहेंद्र सिंह धोनी के करियर के शुरुआत के दिनों में उन्होंने माही की मदद की थी। देवल सहाय झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रहे थे। सहाय क्रिकेट और फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आज हर कोई जानता है। अपने दमदार खेल के कारण महेंद्र सिंह धोनी ने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। आज धोनी ने कड़ी मेहतन के दम पर सफलता का ये मुकाम हासिल किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की मार्केट वेल्यू आज करोड़ों में है। धोनी को इस ऊंचाई तक ले जाने में कई लोगों का हाथ रहा है। 

इन्हीं लोगों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के मेन्टॉर देवल सहाय भी थे। देवल सहाय का पूरा नाम देवब्रत सहाय था लेकिन वे देवल के नाम से जाने जाते थे। देवब्रत सहाय 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 73 साल के सहाय मंगलवार को रांची में अंतिम सांस ली। सहाय के परिवार में पत्नी और एक बेटा-बेटी है। महेंद्र सिंह धोनी के करियर के शुरुआत के दिनों में उन्होंने माही की मदद की थी। 

देवल सहाय झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रहे थे। धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म में सहाय का रोल कुमुद मिश्रा ने निभाया था। धोनी के पिता पान सिंह ने उनके साथ मीकॉन में काम किया था। बाद में CCL में रहने के दौरान उन्होंने धोनी को स्टाइपेंड पर रखा था। साथ ही CCL की टीम से खेलने का मौका दिया था। कह सकते हैं धोनी को कामयाब बनाने में सहाय का बड़ा हाथ रहा था। 

सांस में तकलीफ के कारण देवल सहाय सिंतबर माह में रांची के एक अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया था। सहाय क्रिकेट और फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। झारखंड के कई क्रिकेट खिला‍ड़‍ियों का करियन बनाने में उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है। सहाय की मौत से महेंद्र सिंह धोनी को भी बड़ा धक्का जरूर लगा होगा। 

टॅग्स :एमएस धोनीक्रिकेटरांची

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या