IPL 2020: क्रिस गेल से मिलने 'यूनिवर्स बॉस' के अंदाज में ही पहुंचे धोनी, वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

बहुत कम ही बार ऐसा होता है कि धोनी मैदान पर मजाकिया अंदाज में दिखाई देते हों। अधिकतर शांत स्वभाव में रहने वाले धोनी पंजाब के खिलाफ मैच के बाद मस्ती भरे अंदाज में नजर आए।

By अमित कुमार | Published: October 07, 2020 10:09 AM

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के खिलाफ धोनी ने शेन वॉटसन पर भरोसा बनाये रखा जिन्होंने 53 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए।किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वॉटसन और फाफ डु प्लेसी के बीच रिकार्ड 181 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई ने दस विकेट से जीत दर्ज की। वीडियो में धोनी गेल से मिलते हैं, और उससे पहले उनके चलने की नकल उतारते दिखते हैं।

बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर की टीमें आईपीएल में आमने-सामने होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच से पहले बड़ी राहत मिली थी। लगातार तीन मैच में हार झेलने वाली चेन्नई ने पंजाब के खिलाफ दस विकेट से जीत दर्ज कर वापस लय में नजर आई। चेन्नई की टीम लगातार तीन हार के बाद लय में लौट है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम अब शीर्ष चार में जगह बनाने को बेताब होगी। 

मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद का है। सीएसके के कप्‍तान एमएस धोनी और पंजाब के क्रिस गेल मैच के बाद एक-दूसरे से बात करते नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच अच्‍छी बॉन्डिंग दिखाई दी। धोनी गेल के अंदाज में चलकर ही उनसे मिलने पहुंचे और वो यूनिवर्स बॉस से मिलकर काफी खुश भी नजर आए। 

वीडियो में धोनी गेल से मिलते हैं, और उससे पहले उनके चलने की नकल उतारते दिखते हैं। इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी और गेल का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि दो दिन बाद भी सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 

पंजाब के खिलाफ धोनी ने शेन वॉटसन पर भरोसा बनाये रखा जिन्होंने 53 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वॉटसन और फाफ डु प्लेसी के बीच रिकार्ड 181 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई ने दस विकेट से जीत दर्ज की। 

टॅग्स :एमएस धोनीक्रिस गेलकिंग्स इलेवन पंजाबचेन्नई सुपर किंग्सIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या