MI vs SRH: कैमरून ग्रीन की शतकीय पारी से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

इस मुकाबले में एसआएच ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे एमआई ने 18वें ओवर में ही अपने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

By रुस्तम राणा | Published: May 21, 2023 7:36 PM

Open in App
ठळक मुद्देशतकवीर ग्रीन ने अपनी 47 गेंद में 8 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 100 रन बनाएकप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का की मदद से 56 रन की पारी खेलीMI के गेंदबाज आकाश मडवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके

MI vs SRH IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज कर अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीद को कायम रखा है। मुंबई इंडियंस की तरफ से कैमरून ग्रीन ने नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वह 100 रन बनाकर नाबाद रहे। 

मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट पर 200 रन पर रोकने के बाद 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूती दी। इस सीजन में यह उनका दूसरा अर्धशतक था। 

कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का जड़कर 56 रन बनाए। जबकि शतकवीर ग्रीन ने अपनी पारी में 8 चौके और इतने ही छक्के जड़े। वहीं सूर्यकुमार यादव 25 रन बनाकर नाबाद रहे। इस अहम मुकाबले में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस का शुरूआती विकेट सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के रूप में गिरा। किशन ने सिर्फ 14 रनों का योगदान दिया।

वहीं एसआरएच की गेंदबाज और फील्डिंग साधारण रही। क्षेत्ररक्षण के दौरन टीम ने महत्वपूर्ण मौके गंवाएं। गेंदबाजी में दम नहीं दिखा जिससे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज पूरी पारी में हावी रहे। मयंक डागर एकमात्र गेंदबाज थे जिन्होंने एक विकेट लिया। कार्तिक त्यागी ने 2.5 ओवर में 41 लुटाकर सबसे मँहगे गेंदबाज साबित हुए।   

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था। एमआई के न्योते पर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने धमाकेदार शूरूआत की। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज विवरांत शर्मा (69 रन) और मयंक अग्रवाल (83 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। शर्मा का यह डेब्यू मैच था। टीम ने 20 ओवर में अपने 5 विकेट खोते हुए 200 रन बनाए। 

मुबई इंडियंस के गेंदबाज आकाश मडवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि एक विकेट क्रिस जॉर्डन को मिला। टीम अंक तालिका में 4 स्थान पर पहुंच गई है, लेकिन प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उसे आरसीबी की हार पर निर्भर रहना होगा। आरसीबी का मुकाबला गुजरात टाइटंस से रविवार शाम को है। 

टॅग्स :आईपीएल 2023मुंबई इंडियंससनराइजर्स हैदराबादरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या