MI vs DC: आखिरकार मुंबई इंडियंस को मिली IPL 2024 की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया

MI vs DC, IPL 2024: मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया। दिल्ली कैपिटल्स 235 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी। 

By रुस्तम राणा | Published: April 7, 2024 07:16 PM2024-04-07T19:16:01+5:302024-04-07T19:54:28+5:30

MI vs DC: Mumbai Indians finally get their first win of IPL 2024, defeat Delhi Capitals by 20 runs | MI vs DC: आखिरकार मुंबई इंडियंस को मिली IPL 2024 की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया

MI vs DC: आखिरकार मुंबई इंडियंस को मिली IPL 2024 की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की 4 मैचों में पहली जीत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरायाएमआई की तरफ से गेराल्ड कोइट्जे ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

MI vs DC, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में आखिरकार मुंबई इंडियंस को अपनी पहली जीत नसीब हुई। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया। इस सीजन के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली एमआई की 4 मैचों में यह पहली जीत है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने विरोधी टीम को उसके ही गढ़ में पूरी टक्कर देने का प्रयास जरूर किया। दिल्ली कैपिटल्स 235 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी। 

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स 25 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 66 रनों (40 गेंद) की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसमें अभिषेक पोरेल ने भी 41 रनों की पारी खेली। लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने साथ ने स्कोर नहीं किए। एमआई की तरफ से गेराल्ड कोइट्जे ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। जबकि बुमराह ने 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर विकेट गिराए और रोमारियो शेफर्ड के नाम एक सफलता रही। 

इस मुकाबले में एमआई ने रोहित शर्मा (49 रन) और ईशान किशन (42 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी के बाद टिम डेविड (नाबाद 45 रन) और रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 39 रन) की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 234 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल और एनरिक नोर्किया ने दो दो विकेट झटके।

 

 

Open in app