MI vs DC: फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लड़खड़ाई, मुंबई इंडियंस को 132 का लक्ष्य

दिल्ली का शीर्ष क्रम की कोई भी खिलाड़ी टिक कर नहीं खेल सकी वहीं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार कप्तानी भी की और मुंबई के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग भी की।

By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 26, 2023 9:06 PM

Open in App
ठळक मुद्देलैनिंग ने पांच चौकों की मदद से 29 गेंद पर 35 रन बनाएइस्सी वोंग ने फिर की कमाल की गेंदबाजीमुंबई के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग भी की

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोनो टीमें आमने-सामने हैं।  दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की पूरी टीम 9 विकेट खोकर केवल 131  रन बना सकी। आखिरी ओवरों में राधा यादव और शिखा पांडे ने तेजी से रन जोड़े। आखिरी विकेट के लिए राधा और शिखा ने 52 रन जोड़े। इस तरह मुंबई इंडियंस को 132  रनों का लक्ष्य मिला। मुंबई के लिए वोंग ने और हिली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट लिए।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बेहद खराब  रही। दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। इस्सी वोंग की तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा आउट हो गईं। शेफाली 11 गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुई। वोंग ने मुंबई को दूसरे ओवर में दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने पांचवीं गेंद पर एलिस कैप्सी को आउट कर दिया। फुलटॉस गेंद पर वोंग ने दूसरी बार सफलता हासिल की। ऐसा लगा जैसे वोंग पहले से ही फुलटॉस गेंदबाजी करने की रणनीति बना के आई हों क्योंकि उन्होंने तीसरे विकेट के रूप में जेमिमा को भी फुलटॉस गेंद पर ही आउट किया।

जेमिमा रोड्रिग्स आठ गेंद पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर हीली मैथ्यूज को कैच थमा बैठीं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका 12वें ओवर में लगा। हीली मैथ्यूज की चौथी गेंद पर लैनिंग रन आउट हो गईं। अमनजोत कौर को थ्रो पर यास्तिका भाटिया ने उन्हें रनआउट कर दिया। लैनिंग ने पांच चौकों की मदद से 29 गेंद पर 35 रन बनाए। दिल्ली का कोई भी खिलाड़ी टिक कर नहीं खेल सका वहीं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार कप्तानी भी की और मुंबई के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग भी की। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अच्छी गेंदबाजी के बजाय अपनी खराब बैटिंग के कारण पवैलियन लौटीं।

महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला देखने के लिए सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मैदान पर मौजूद रहे। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नताली सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिजान कैप, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे, मिन्नू मणि।

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगहरमनप्रीत कौरमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या