MI IPL 2023: आईपीएल का 1000वां मैच, रोहित शर्मा का 150वां मैच, मुंबई इंडियंस कप्तान के तौर पर 10 साल पूरे, जानें आंकड़े

MI IPL 2023: टिम डेविड के 14 गेंद में 45 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने यशस्वी जायसवाल के शतक को बेनूर करते हुए राजस्थान रॉयल्स पर छह विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 01, 2023 3:23 PM

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान ने सात विकेट पर 212 रन बनाये।मुंबई ने तीन गेंद बाकी रहते चार विकेट खोकर 214 रन बनाये।डेविड ने 14 गेंद में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाये।

MI IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 1000वें मैच को यादगार बना दिया। एमआई ने कमाल करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया। टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के लगाकर जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव, कैमरुन ग्रीन, तिलक वर्मा ने भी शानदार पारी खेली और इस मैच को यादगार बना दिया। 

इससे पहले मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने आईपीएल के 1000वें मैच के उपलक्ष्य में दोनों कप्तानों रोहित शर्मा और संजू सैमसन को स्मृति चिह्न दिए। राजस्थान के मुख्य कोच कुमार संगकारा और मुंबई इंडियंस के आइकन सचिन तेंदुलकर को भी स्मृति चिह्न दिए गए। अप्रैल 2013 में मुंबई के कप्तान बने रोहित का यह 150वां मैच था।

वानखेड़े में सबसे ज्यादा सफल आईपीएल चेजः

213 - एमआई बनाम आरआर, 2023

198 - एमआई बनाम पीबीकेएस, 2019

196 - जीटी बनाम एसआरएच, 2022

196 - डीसी बनाम पीबीकेएस, 2021...

आईपीएल में सबसे ज्यादा सफल रन चेजः

224 - आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020

219 - एमआई बनाम सीएसके, दिल्ली, 2021

215 - आरआर बनाम डेक्कन चार्जर्स, हैदराबाद, 2008

213 - एमआई बनाम आरआर, मुंबई, 2023

213 - एलएसजी बनाम आरसीबी, बैंगलोर, 2023।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और कोचिंग सदस्यों ने रोहित की कप्तानी की तारीफ की

मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर 10 साल पूरे करने पर पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने रविवार को रोहित शर्मा की सराहना की रोहित को 24 अप्रैल 2013 को कप्तानी की बागडोर सौंपी गयी थी। उनके नेतृत्व में टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैम्पियन बनी।

राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच की पूर्व संध्या पर, टीम और कोचिंग सदस्यों ने कप्तान के तौर पर 10 साल के रोहित के योगदान के बारे में बात की। टीम के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा, ‘‘ उसने कप्तान के तौर पर काफी सुधार किया है। उसका नेतृत्व कौशल अच्छा हुआ है। ’’

कोच से पहले लंबे समय तक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई की टीम से जुड़े रहे पोलार्ड ने कहा, ‘‘ उन्हें 2013 सत्र के बीच में कप्तानी की जिम्मेदारी दी गयी थी। वह उस समय काफी युवा थे।’’ रोहित को कप्तानी सौंपे जाते समय पोलार्ड टीम का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि रोहित की सबसे बड़ी खासियत जल्दी सीखने की है।

टीम के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने उनके करियर को ‘शानदार’ करार देते हुए कहा, ‘‘ वह मैदान के अंदर और बाहर हमारी टीम में किसी बड़ी शख्सियत की तरह हैं। टीम का नेतृत्व करने के मामले में उनका काम शानदार रहा है।’’ मुंबई की टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव ने कहा कि रोहित की यात्रा एक अविश्वसनीय कहानी रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के रूप में यह उनका 10वां साल है और वह भी मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी के लिए। मुझे लगता है कि यह एक बहुत, बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह अपने आप में एक कहानी है। फ्रेंचाइजी ने उनकी कप्तानी में पांच ट्रॉफी जीतीं।’’ ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने कहा, ‘‘मुंबई को जो सफलता मिली है, उसमें रोहित का योगदान काफी अधिक रहा है।’’

टॅग्स :आईपीएल 2023मुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सTim Davidरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या