Major League Cricket 2024: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच इस टीम से जुड़े, एमएलसी का दूसरा सत्र जुलाई 2024 में, जानें शेयडूल

Major League Cricket 2024: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग अमेरिका के मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम के कोच बन सकते हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 01, 2024 1:42 PM

Open in App
ठळक मुद्दे टी20 विश्व कप में चैनल लाइन के लिये कमेंट्री करेंगे।लगातार छठे साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच होंगे। आफ सीजन में भी अब मैं काफी व्यस्त हूं।

Major League Cricket 2024: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और विश्व चैंपियन खिलाड़ी रिकी पोंटिंग एक बार फिर से नई जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग यूएसए के मेजर लीग क्रिकेट में वाशिंगटन फ्रीडम के कोच बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एमएलसी का दूसरा संस्करण वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के कुछ दिनों बाद जुलाई की शुरुआत में शुरू होने वाला है। पोंटिंग ने सेन रेडियो से कहा ,‘मैं अभी कुछ पुष्टि नहीं कर सकता। हमने प्रारंभिक दौर की बातचीत ही की है। वैसे इस समय मेरे पास वक्त होता है लेकिन आफ सीजन में भी अब मैं काफी व्यस्त हूं।’ पोंटिंग लगातार छठे साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच होंगे। इसके अलावा टी20 विश्व कप में चैनल लाइन के लिये कमेंट्री करेंगे।

एमएलसी का दूसरा सत्र वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के ठीक बाद जुलाई के आरंभ में खेला जायेगा। सिडनी सिक्सर्स के कोच ग्रेग शिपर्ड के मार्गदर्शन में वाशिंगटन प्लेऑफ में चैंपियन एमआई न्यूयॉर्क से बाहर होने से पहले उद्घाटन एमएलसी में तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था।

मुंबई टीम ने एलिमिनेटर में वॉशिंगटन फ्रीडम को और चैलेंजर में टैक्सास सुपर किंग्स को हराया था। आईपीएल की मुंबई इंडियंस के अलावा मुंबई टीम तीन महाद्वीपों, चार देशों और पांच अलग अलग लीग में खेलती है। मुंबई इंडियंस की जीत पर टीम की मालिक नीता अंबानी ने कहा ,‘मेजर क्रिकेट लीग इस क्षेत्र में क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुंबई इंडियंस संयुक्त अरब अमीरात से अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंच गई है और मुझे गर्व है कि हमारे पास एक महिला टीम भी है।’

टॅग्स :मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) 2023 अमेरिकारिकी पोंटिंगमुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या