Lucknow Super Giants IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स में बड़ा बदलाव, पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बने मुख्य कोच, ‘मेंटोर’ गंभीर के भविष्य पर भी संदेह के बादल!

Lucknow Super Giants IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया, जिससे वह एंडी फ्लावर की जगह लेंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 15, 2023 2:17 PM

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ सुपर जायंट्स एंडी फ्लावर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद करती है।लैंगर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के संक्षिप्त समय के अनुबंध की पेशकश ठुकरा दी थी।पर्थ स्कोरचर्स ने लैंगर के मार्गदर्शन में तीन बार बिग बैश लीग खिताब भी जीता था।

Lucknow Super Giants IPL 2024: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने बड़ा बदलाव किया है। लगातार दो बार टीम फाइनल नहीं खेल सकी। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आधिकारिक तौर पर एंडी फ्लावर की जगह जस्टिन लैंगर को अपना मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की है।

क्रिकबज़ ने सबसे पहले 10 जुलाई को इस घटनाक्रम की सूचना दी थी। फ्रेंचाइजी ने बयान जारी कर फ्लावर के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका दो साल का अनुबंध इस साल की शुरुआत में समाप्त हो गया था। फ्रेंचाइजी ने गौतम गंभीर को अपने मेंटर के साथ-साथ अन्य सहयोगी स्टाफ सदस्यों, जैसे गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स और सहायक कोच विजय दहिया को बरकरार रखा है।

लैंगर आस्ट्रेलियाई टीम के कोच भी रह चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, ‘‘लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूर्व महान आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच और बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। इससे एंडी फ्लावर के साथ दो साल का अनुबंध भी समाप्त होता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स एंडी फ्लावर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद करती है। ’’लैंगर को मई 2018 में आस्ट्रेलियाई टीम का कोच नियुक्त किया गया था और उनके कार्यकाल में आस्ट्रेलिया ने एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड को शिकस्त दी थी।

2021 में आस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 विश्व कप भी जीता था। इसके अलावा पर्थ स्कोरचर्स ने लैंगर के मार्गदर्शन में तीन बार बिग बैश लीग खिताब भी जीता था। लैंगर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के संक्षिप्त समय के अनुबंध की पेशकश ठुकरा दी थी।

बीसीसीआई, सीए और ईसीबी का महिला चैम्पियंस लीग का प्रस्ताव

भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने डरबन में आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस के दौरान महिला टी20 चैम्पियंस लीग के प्रस्ताव पर चर्चा की । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई), क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तीनों देशों की महिला फ्रेंचाइजी के बीच लीग कराने की संभावना पर बात की।

यह 2008 से 2014 के बीच हुई पुरुष क्रिकेट की चैम्पियंस लीग की तर्ज पर होगी। आस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग स्थापित लीग है जबकि महिला प्रीमियर लीग की इस साल सफल शुरुआत हुई। इंग्लैंड में महिलाओं की हंड्रेड लीग होती है जिसका अगला सत्र एक अगस्त से शुरू होगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘आईसीसी बैठकों के दौरान यह सुझाव रखा गया।

इसके शुरू होने से पहले काफी काम करना होगा। प्रसारकों की रुचि, कैलेंडर में विंडो और खिलाड़ियों की उपलब्धता सब देखना होगा।’’ सूत्र ने कहा ,‘‘इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट स्थापित है और भारत में तेजी से आगे बढ रहा है। डब्ल्यूपीएल बड़ी हिट रही थी और प्रसारकों की रूचि होने पर चैम्पियंस लीग भी शुरू होगी। अभी लंबा सफर है।’’

 

टॅग्स :लखनऊ सुपरजायंट्सजस्टिन लैंगरऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमIPLबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या