Legends League Cricket 2022: आठ गेंद शेष, गुजरात जॉइंट्स ने इंडिया कैपिटल्स को हराया, केविन का धमाका, 61 गेंद और 106 रन, नहीं चले कप्तान सहवाग

Legends League Cricket 2022: केविन ओ ब्रायन ने शतक जड़कर एश्ले नर्स की 43 गेंदों पर नाबाद 103 रन की शतकीय पारी पर पानी फेरा, जिससे गुजरात जॉइंट्स ने लीजेंड लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स पर तीन विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 18, 2022 2:09 PM

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात जायंट्स ने आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया।वीरेंद्र सहवाग की अगुवाई वाली टीम को जीत दिलाई। गुजरात जायंट्स के खिलाफ 20 ओवरों में सात विकेट पर 179 रन बनाए। 

Legends League Cricket 2022: केविन ओ ब्रायन ने बल्ले से धमाल मचा दिया। गुजरात जॉइंट्स ने ईडन गार्डन्स में शुरुआती मैच में इंडिया कैपिटल को तीन विकेट से हराया। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स ने आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया। कप्तान सहवाग 10 गेंद में मात्र 6 रन बना सके।

केविन ओ ब्रायन ने 106 रनों की जवाबी पारी खेलकर वीरेंद्र सहवाग की अगुवाई वाली टीम को जीत दिलाई। इससे पहले, एश्ले नर्स ने विस्फोटक पारी खेली, 43 गेंद में नाबाद 103 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 20 ओवरों में सात विकेट पर 179 रन बनाए। 

नर्स और लियाम प्लंकेट ने सातवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। गुजरात जायंट्स की ओर से थिसारा परेरा, केपी अपन्ना और रयाद अमृत ने दो-दो विकेट हासिल किए। ईडन गार्डन्स पर खेले गया यह मैच दो आकर्षक शतकों का गवाह रहा। आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ओ ब्रायन ने 61 गेंदों पर 106 रन बनाए जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

उनकी इस पारी से जॉइंट्स ने आठ गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की। जॉइंट्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग 180 रन के लक्ष्य के सामने फिर से नाकाम रहे और ऐसे में ओ ब्रायन ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। प्रवीण ताम्बे (28 रन देकर तीन विकेट) की अच्छी गेंदबाजी के बावजूद जॉइंट्स ने 18.4 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए।

ओ ब्रायन ने इससे पहले शुक्रवार को चैरिटी मैच में 52 रन बनाए थे। सहवाग उस मैच में भी नहीं चल पाए थे। इससे पहले इंडिया कैपिटल्स ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर एश्ले नर्स की आठ चौकों और नौ छक्कों से सजी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 179 रन बनाए थे। जॉइंट्स की तरफ से रेयाद एमरिट और केपी अपन्ना ने दो-दो विकेट लिये।

टॅग्स :वीरेंद्र सहवागआयरलैंडकोलकातागुजरात
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या