कीरोन पोलार्ड ने लिया आईपीएल से 'संन्यास', 13 साल तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे, अब निभाएंगे बैटिंग कोच की भूमिका

किरोन पोलार्ड अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बैटिंग कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वे अपने पूरे आईपीएल करियर में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले।

By विनीत कुमार | Published: November 15, 2022 3:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देकिरोन पोलार्ड अपने पूरे करियर में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए ही खेले।पोलार्ड ने 2010 में आईपीएल डेब्यू किया था, मुंबई इंडियंस के लिए 189 मैच खेले।किरोन पोलार्ड अब मुंबई इंडियंस के लिए बैटिंग कोच की भूमिका निभाएंगे।

मुंबई: आईपीएल के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक कैरेबियाई किरोन पोलार्ड को उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने बतौर खिलाड़ी रिलीज कर दिया है। साथ ही फ्रेंचाइजी ने पोलार्ड को बतौर बैटिंग कोच अपने साथ जोड़े रखने की भी बात कही है। पोलार्ड 2009 में हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और 2010 से इस टीम के लिए खेल रहे थे। ऐसे में आईपीएल के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक लंबे समय तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे पोलार्ड का हरफनमौला खेल अब दर्शक नहीं देख सकेंगे।

पोलार्ड ने एक बयान में कहा, 'ऐसा निर्णय लेना आसान नहीं था क्योंकि मैं कुछ और वर्षों तक खेलना जारी रखूंगा, लेकिन मैं समझता हूं कि यह अविश्वसनीय फ्रेंचाइजी जिसने बहुत कुछ हासिल किया है, उसमें बदलाव की जरूरत है और अगर मैं अब एमआई के लिए नहीं खेलूंगा तो मैं खुद को एमआई के खिलाफ खेलते हुए नहीं देख सकता।' पोलार्ड ने आईपीएल 2023 रिटेंशन की समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले मंगलवार सुबह बयान जारी कर यह बात कही।

दूसरी ओर फ्रेंचाइजी ने कहा कि पोलार्ड बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम के साथ बने रहेंगे और यूएई लीग (आईएलटी20) में फ्रेंचाइजी की सहायक टीम एमआई अमीरात के लिए एक खिलाड़ी के रूप में खेलते रहेंगे। पोलार्ड ने नौ मैचों में मुंबई इंडियंस टीम के लिए कप्तानी भी की है। उन्हें पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी ने 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि पोलार्ड का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा और उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 144 रन बनाए।

पोलार्ड आईपीएल के इतिहास में कुछ उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में केवल एक फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। कम से कम 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में अन्य हैं- विराट कोहली (2008 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), सुनील नरेन (2011 से कोलकाता नाइट राइडर्स), जसप्रीत बुमराह (2013 से मुंबई इंडियंस) और लसिथ मलिंगा (जो दो बार में मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे)।

पोलार्ड 2010 से आईपीएल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लीग के 189 मैचों के 171 पारियों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। इन मैचों में उन्होंने 69 विकेट भी झटके। पोलार्ड ने कई मैचों में अपने बल्ले या गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियस को कई मैचों में जीत भी दिलाई।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)कीरोन पोलार्डआईपीएल 2023मुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या