IPL Auction: आदिल रशीद, मुजीब, तबरेज शम्सी और ईश सोढ़ी पर नहीं लगी बोली, जोश इंग्लिस भी रहे अनसोल्ड

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद अनसोल्ड रहे। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन भी नहीं बिके। न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को भी खरीददार नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी नहीं बिके। अफगानिस्तान के मुजीब रहमान पर भी बोली नहीं लगी।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 19, 2023 04:33 PM2023-12-19T16:33:15+5:302023-12-19T16:34:23+5:30

IPL Auction Adil Rashid, Mujeeb, Tabrez Shamsi and Ish Sodhi Josh English remained unsold | IPL Auction: आदिल रशीद, मुजीब, तबरेज शम्सी और ईश सोढ़ी पर नहीं लगी बोली, जोश इंग्लिस भी रहे अनसोल्ड

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन

googleNewsNext
Highlightsवेस्टइंडीज के अकील हुसैन भी नहीं बिकेन्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को भी खरीददार नहीं मिलाअफगानिस्तान के मुजीब रहमान पर भी बोली नहीं लगी

IPL Auction: इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद अनसोल्ड रहे। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन भी नहीं बिके। न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को भी खरीददार नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी नहीं बिके। अफगानिस्तान के मुजीब रहमान पर भी बोली नहीं लगी। 

इसके अलावा विकेटकीपर कैटेगरी में  फिल साल्ट के लिए बोली 1 करोड़ 50 लाख से शुरू हुई। अनसोल्ड रहे। क्रिस्टन स्टब 50 लाख में दिल्ली से जुड़े। केएस भारत केकेआर से जुड़े। जोश इंग्लिस नहीं बिके।

गेंदबाजों में लोकी फार्ग्यूसन के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई, नहीं बिके। चेतन सकारिया के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। कोलकाता ने 50 लाख में अपने साथ जोड़ा। वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के लिए दिल्ली और चेन्नई ने बोली लगाई। लखनऊ और आरसीबी भी मैदान में उतरी। अल्जारी जोसेफ को अंत आरसीबी ने 11 करोड़ 50 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। दिल्ली और मुंबई बोली लगाने के लिए मैदान में उतरे। गुजरात और केकेआर के बीच भी होड़ लगी। अंत में स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में केकेआर ने अपने साथ  जोड़ा। भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को हैदराबाद ने 1 करोड़ 60 लाख में अपने साथ जोड़ा। श्रीलंका के दिलशान मधुशंका के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। लखनऊ और मुंबई में खरीदने की होड़ लगी। मधुशंका को 4 करोड़ 60 लाख में मुंबई ने खरीदा।


भारतीय तेज गेंदबाद उमेश यादव के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। हैदराबाद और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। कीमत बढ़ कर जल्द ही 5 करोड़ हो गई। उमेश यादव को अंत गुजरात ने 5 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ा।  भारतीय तेज गेंदबाद शिवम मावी के लिए 50 लाख से बोली शुरू हुई। मावी के लिए लखनऊ ने बोली शुरू की। शिवम मावी को अंत लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

Open in app