IPL Auction 2023: धोनी की टीम के साथ खेलेंगे राजनांदगांव के अजय, सीएसके ने 20 लाख में खरीदा, लिस्ट-ए में 375 रन और 25 विकेट झटके

IPL Auction 2023:  नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित की गई थी। शीर्ष पांच खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने 73.75 करोड़ रुपये खर्च किये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 24, 2022 7:40 PM

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम बाजी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के नाम रही।चेन्नई सुपर किंग्स ने कई छोटे शहर के खिलाड़ी को टीम के साथ जोड़ लिया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के रहने वाले अजय मंडल भी खेलते नजर आएंगे।

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मिनी नीलामी खत्म हो गया। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ की रकम के साथ अपनी टीम से जोड़ा। स्टोक्स के लिए चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लंबे समय तक बोली चली लेकिन अंतिम बाजी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के नाम रही।

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कई छोटे शहर के खिलाड़ी को टीम के साथ जोड़ लिया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के रहने वाले अजय मंडल भी खेलते नजर आएंगे। धोनी की टीम ने 20 लाख में खरीदा है। लिस्ट ए में 23 मैच की 22 पारी में 375 रन बनाए और 65 रन उच्चतम स्कोर है। 25 विकेट भी झटके हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्सः भगत वर्मा, अजय मंडल, काइल जैमीसन, निशांत सिंधु, शैक रशीद, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना , सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षणा।

छत्तीसगढ़ के एक और खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। पंजाब किंग्स ने छत्तीसगढ़ के कप्तान हरमीत भाटिया को टीम में जोड़ा है। पंजाब ने 40 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा है। पहली बार ऐसा होगा छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी आईपीएल 2023 में धमाका करेंगे। 

पंजाब किंग्सः शिवम सिंह, मोहित राठी, विद्वत कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया, सिकंदर रजा, सैम करन, शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़।

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करेन इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा। पहली बार है जब नीलामी में चार खिलाड़ियों की 16 करोड़ रुपये से अधिक रुपये की बोली लगी। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लंबी बोली प्रक्रिया चली। 

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनIPLआईपीएल 2023छत्तीसगढ़चेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या