IPL 2023: जर्सी नंबर 17 और 333 को हमेशा के लिए ‘रिटायर’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से क्या है संबंध, जानिए कहानी

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल द्वारा पहनी गयी जर्सी के नंबर को ‘रिटायर’ कर देगा जब इन दोनों महान क्रिकेटरों को 26 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया जायेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 18, 2023 2:37 PM

Open in App
ठळक मुद्देएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जर्सी नंबर को रिटायर करने का फैसला किया है।प्रतिष्ठित क्रिकेटरों ने लंबे समय तक फ्रेंचाइजी की सेवा की है। 26 मार्च को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अनबॉक्स समारोह में आयोजित किया जाएगा।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 जल्द ही शुरू होने वाला है। 10 टीम तैयारी कर ही है। फैंस को जल्द ही चौके और छक्के की बारिश देखने को मिल सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने पूर्व खिलाड़ियों एबी डिविलियर्स (17) और क्रिस गेल (333) को सम्मान दिया है।

एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जर्सी नंबर को रिटायर करने का फैसला किया है। दो प्रतिष्ठित क्रिकेटरों ने लंबे समय तक फ्रेंचाइजी की सेवा की है। फैंस के बीच रनों की बारिश की। गौरतलब है कि हॉल ऑफ फेम समारोह 26 मार्च को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अनबॉक्स समारोह में आयोजित किया जाएगा।

प्रशंसकों ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। टीम इसी इवेंट में आगामी सीजन के लिए अपनी जर्सी भी जारी करेगी। आरसीबी ने ट्वीट किया, ‘‘जर्सी नंबर 17 और 333 को हमेशा के लिए ‘रिटायर’ (अलविदा) कर दिया जायेगा जब एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल्स को आरसीबी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया जायेगा। ’’

जर्सी नंबर 17 पहनने वाले डिविलियर्स आरसीबी के लिये 11 सत्र (2011 से 2021) तक खेले थे जिन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 156 मैचों में 4,491 रन बनाये हैं। उन्होंने नवंबर 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। वहीं 333 नंबर की जर्सी पहलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज गेल सात सत्र तक आरसीबी के लिये खेले थे। उन्होंने 2013 आईपीएल सत्र में 16 मैचों में 708 बनाये थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में चोटिल जैक्स की जगह लेंगे ब्रेसवेल

न्यूजीलैंड के आल राउंडर माइकल ब्रेसवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) टीम में इंग्लैंड के चोटिल बल्लेबाज विल जैक्स की जगह लेंगे। जैक्स को पिछले साल दिसंबर में खिलाड़ियों की नीलामी में आरसीबी ने 3.2 करोड़ रूपये में खरीदा था।

इस महीने के शुरू में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे वनडे के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए वह चोटिल हो गये थे। आईपीएल के शनिवार को एक बयान के अनुसार, ‘‘आरसीबी ने न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल से करार किया है जो टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की जगह लेंगे। ’’

इसके मुताबिक, ‘‘जैक्स चोट के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे, उन्हें फ्रेंचाइजी ने 3.2 करोड़ रूपये में खरीदा था। उनकी जगह शामिल होने वाले ब्रेसवेल ने 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 113 रन बनाये हैं और 21 विकेट झटके हैं। वह आरसीबी से अपने एक करोड़ रूपये के ‘बेस प्राइस’ में जुड़ेंगे। ’’

टॅग्स :आईपीएल 2023रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरIPLक्रिस गेलएबी डिविलियर्सविराट कोहलीबेंगलुरु
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या