IPL 2022: क्विंटन डी कॉक का धमाका, 59 गेंद में शतक, 10 चौके और 10 छक्का, देखें वीडियो

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 210 रन का विशाल स्कोर बनाया। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 140 और कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 68 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 18, 2022 9:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल में 100 छक्के भी पूरे किए।आईपीएल में दूसरा शतक पूरा किया। 70 गेंद में 140 नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल हैं।

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ धमाका कर दिया। मात्र 59 गेंद में 100 रन पूरे किए। चौके और छक्के की बरसात कर दी। आईपीएल में दूसरा शतक पूरा किया। लखनऊ के ओपनर ने 20 ओवर तक बल्लेबाजी की।

इसके साथ ही आईपीएल में 100 छक्के भी पूरे किए। 70 गेंद में 140 नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। कप्तान राहुल ने 51 गेंद में 68 नाबाद पारी खेली, 4 छक्के और तीन चौके शामिल हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20 ओवर में 210 नाबाद रन बनाए। पहली बार किसी टीम ने आईपीएल में बिना विकेट खोए पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की है।

डी कॉक के लिए आईपीएल शतकः

108 डीसी बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2016

101*LSG बनाम KKR मुंबई DYP 2022।

केकेआर के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारीः

170* के एल राहुल-डी कॉक पहले विकेट के लिए मुंबई डीवाईपी 2022

167*रोहित-गिब्स दूसरे विकेट के लिए कोलकाता 2012

139 वार्नर-शिखर पहले विकेट के लिए हैदराबाद 2017।

आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरः

 175* क्रिस गेल आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई बेंगलुरु 2013

158* बी मैकुलम केकेआर बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2008

140* डी कॉक एलएसजी बनाम केकेआर मुंबई डीवाईपी 2022

133* एबी डिविलियर्स आरसीबी बनाम एमआई मुंबई डब्ल्यूएस 2015

132* केएल राहुल पीके बनाम आरसीबी दुबई 2020।

आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारीः

229 कोहली-डिविलियर्स आरसीबी बनाम जीएल बेंगलुरु 2016

215*कोहली-डिविलियर्स आरसीबी बनाम एमआई मुंबई डब्ल्यूएस 2015

210*राहुल-डी कॉक एलएसजी बनाम केकेआर मुंबई डीवाईपी 2022।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने क्रुणाल पंड्या, दुशमंत चमीरा और आयुष बडोनी की जगह के गौतम, इविन लुईस और मनन वोहरा को जबकि केकेआर ने अजिंक्य रहाणे की जगह अभिजीत तोमर को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

टॅग्स :आईपीएल 2022लखनऊ सुपरजायंट्सIPLक्विंटन डी कॉककेएल राहुल
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या