IPL 2022: 60 दिन बाद पत्नी और बेटी से मिले राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज, सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो वायरल, देखें

IPL 2022: आईपीएल में धूम मचाने वाले और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 2 माह बाद परिवार से मिले। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 19, 2022 3:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान रॉयल्स ने वीडियो शेयर किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर के पास ऑरेज कैप है।बल्लेबाजों की तालिका में 627 रन बनाकर इस समय शीर्ष पर चल रहे हैं।

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच आपने रोमांच पर है। कई दिन से खिलाड़ी परिवार से दूर हैं। फैंस को हर गेंद पर मजा आता है, लेकिन खिलाड़ी परिवार से दूर रहकर चौके और छक्के की बरसात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लगभग 60 दिन बाद परिवार से मिले।

आईपीएल में धूम मचाने वाले और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 2 माह बाद परिवार से मिले। राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो शेयर किया है। इंग्लैंड खिलाड़ी अपने देश तो नहीं जा सका, लेकिन उनका परिवार यहां पर आया हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर के पास ऑरेज कैप है। बल्लेबाजों की तालिका में 627 रन बनाकर इस समय शीर्ष पर चल रहे हैं। परिवार को देखते ही खुशी से उछल पड़े। छोटी बेटी दौड़ कर गले लगा ली। बॉयो बबल के कारण खिलाड़ी कई प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। दिल्ली के कई खिलाड़ी कोविड संक्रमित हो चुके हैं।

जोस बटलर का परिवार होटल लॉबी से उनसे मिला। बेटी जॉर्जिया को देखते ही खुशी से झूम उठे। फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बटलर इस सीजन में 3 शतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही 3 अर्धशतक भी बना चुके हैं। चौके और छक्के भी जमकर बरसा रहे हैं। 

बटलर को बल्ले से दमदार प्रदर्शन दोहराते हुए योगदान करना होगा क्योंकि वह पिछले चार मैचों में 22, 30, 07 और 02 रन की पारी ही खेल पाये हैं जबकि वह बल्लेबाजों की तालिका में 627 रन बनाकर इस समय शीर्ष पर चल रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स की टूर्नामेंट में सफलता का ज्यादातर श्रेय बटलर द्वारा दिलायी गयी शानदार शुरुआत और युजवेंद्र चहल के 24 विकेट को ही दिया जायेगा। बटलर तीन शतक और इतने ही अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने अपने ज्यादातर रन टूर्नामेंट के शुरुआती ‘हाफ’ में बनाये। 

टॅग्स :आईपीएल 2022जोस बटलरराजस्थान रॉयल्सइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या