IPL 2022: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ने बनाया नया टी20 रिकॉर्ड, 250 विकेट पूरा करने वाले पहले भारतीय

IPL 2022: जसप्रीत बुमराह ने 250 विकेट का आंकड़ा पूरा किया। बुमराह विश्व क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 31वें गेंदबाज हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 17, 2022 10:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मील का पत्थर हासिल किया।बुमराह ने 13 मैचों में केवल 12 विकेट लिए हैं, जो 2015 के बाद से आईपीएल में उनके लिए सबसे कम है।स्टार गेंदबाज ने आईपीएल 2022 के पहले भाग में विकेटों के बीच संघर्ष किया।

IPL 2022: जसप्रीत बुमराह ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। टी20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। बुमराह ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मील का पत्थर हासिल किया।

जसप्रीत बुमराह ने 250 विकेट का आंकड़ा पूरा किया। बुमराह ने वाशिंगटन सुंदर को बोल्ड कर ये मुकाम पाया। बुमराह विश्व क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 31वें गेंदबाज हैं। बुमराह ने टी 20 आई क्रिकेट में भारत के लिए 67 विकेट लिए हैं और बाकी घरेलू क्रिकेट में गुजरात और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं।

बुमराह ने 13 मैचों में केवल 12 विकेट लिए हैं, जो 2015 के बाद से आईपीएल में उनके लिए सबसे कम है। स्टार गेंदबाज ने आईपीएल 2022 के पहले भाग में विकेटों के बीच संघर्ष किया। राहुल त्रिपाठी के 44 गेंद में 76 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के ‘करो या मरो ’ के मैच में छह विकेट पर 193 रन बनाये।

भारतीयों द्वारा सर्वाधिक टी20 विकेटः

250 - जसप्रीत बुमराह

223 - भुवनेश्वर कुमार

201 - जयदेव उनादक

194 - विनय कुमार

173 - इरफान पठान।

टॅग्स :आईपीएल 2022जसप्रीत बुमराहमुंबई इंडियंसरोहित शर्मासनराइजर्स हैदराबाद
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या