IPL 2022: इस तारीख से होगा आईपीएल सीजन-15 का आगाज, देखें शेड्यूल!

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL 2022 का आगाज अगले साल 2 अप्रैल से हो सकता है। जबकि फाइनल मुकाबला 4 या 5 जून को खेला जा सकता है। आईपीएल का उद्घाटन मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

By रुस्तम राणा | Published: November 24, 2021 9:06 AM

Open in App
ठळक मुद्दे60 दिनों तक चलेगा आईपीएल 2022चेन्नई बनाम मुंबई हो सकता है पहला मैचIPL 2022 के लिए होगा मेगा ऑक्शन

IPL 2022: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल सीजन-15 की तैयारी में जुटा है। क्रिकेट से जुड़ी एक प्रतिष्ठित वेबसाइट की खबर के मुताबिक, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL 2022 का आगाज अगले साल 2 अप्रैल से हो सकता है। जबकि फाइनल मुकाबला 4 या 5 जून को खेला जा सकता है। आईपीएल का उद्घाटन मैच चेन्नई में खेला जाएगा। यह सीजन बेहद खास रहने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में 8 टीमों की बजाय 10 टीमें भाग लेंगी।

60 दिनों तक चलेगा आईपीएल 2022

इस पूरे टुर्नामेंट में 60 की जगह 74 मुकाबले होंगे। क्रिकेट की ये लोकप्रिय लीग 60 दिनों तक चल सकती है। यह पूरा सीजन देश में ही खेला जाएगा, जिसकी घोषणा पहले ही बीसीसीआई कर चुका है। आईपीएल के 15वें सीजन में शामिल होने वाली टीमें पहले की तरह अपने 14-14 मुकाबले खेलेंगी, जिसमें से 7 मुकाबले उन्हें अपने घरेलू मैदान में खेलने होंगे और बचे हुए 7 मुकाबले घर से बाहर खेलना होगा।  

चेन्नई बनाम मुंबई हो सकता है पहला मैच

इस लीग का पहला मुकाबल भी शानदार होगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हो सकता है। एक तरफ साल 2021 की चैंपियन टीम की कमाम एमएस धोनी संभालेंगे तो वहीं दूसरी ओर 5 बार चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के नेतृत्व में एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरेगी।

IPL 2022 के लिए होगा मेगा ऑक्शन

बीसीसीआईआईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन की तैयारी कर रहा है। जनवरी में आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन हो सकता है। दरअसल दो नयी टीमों के जुड़ने के बाद मेगा ऑक्शन का फैसला लिया गया, जिसमें फ्रेंचाइजी टीमें केवल चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। आईपीएल में अहमदाबाद और लखनऊ की दो टीमें जुड़ सकती हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से आईपीएल सीजन 15 के शेड्यूल से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

टॅग्स :आईपीएल 2022बीसीसीआईमुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल ऑक्शन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या