IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी, यहां जानें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: मुंबई को अपने मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम पर ध्यान देना होगा जिसमें सिर्फ पोलार्ड अनुभवी खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा के सामने आर पंत होंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 27, 2022 3:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के प्रदर्शन की कुंजी पंत के हाथ में होगी जिन्हें मोर्चे से अगुवाई करनी होगी।आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर अभी टीम से जुड़े नहीं हैं।हरफनमौला शारदुल ठाकुर और अक्षर पटेल फिनिशर की भूमिका में होंगे।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के रोमांचक शुरुआती मैच के बाद, रविवार को मुंबई के एक नए स्टेडियम में लीग का पहला डबलहेडर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में रविवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई पांच बार की चैम्पियन है जबकि दिल्ली अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में मेजबान मुंबई इंडियंस (एमआई) से भिड़ रही है। दिल्ली फ्रेंचाइजी को अपने उद्घाटन मैच के लिए कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों की कमी खलेगी, लेकिन कोच रिकी पोंटिंग के अनुसार, इससे टीम के प्रदर्शन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

कप्तान ऋषभ पंत और कोच पोंटिंग कुछ नए विकल्प आजमा रहे होंगे, जिसमें रोवमैन पॉवेल उनके लिए एक्स-फैक्टर होंगे। जहां तक ​​मुंबई इंडियंस की बात है, तो पिछला साल उनका सीजन नहीं था, लेकिन इस साल वे अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगे। टीम में कई नए चेहरे होंगे और टिम डेविड एक बेहतरीन खरीदारी साबित होंगे और गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

 मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह समेत अपनी कोर टीम कायम रखी है। सभी प्रारूपों में भारत के नए कप्तान रोहित की नेतृत्व क्षमता और तकनीकी कौशल से सभी वाकिफ हैं। अब देखना यह है कि बतौर कप्तान दिल्ली के लिये ऋषभ पंत का प्रदर्शन कैसा रहता है जिन्हें भारत का भावी कप्तान माना जा रहा है।

रोहित बता ही चुके हैं कि वह और ईशान पारी का आगाज करेंगे। दोनों फॉर्म में होने पर दुनिया के किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। दिल्ली के गेंदबाजों को इसे लेकर सावधान रहना होगा। सूर्यकुमार यादव इस मैच के लिये उपलब्ध नहीं हैं जो एनसीए में ‘ रिहैबिलिटेशन’ में हैं।

टीमें:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी

टॅग्स :आईपीएल 2022दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसरोहित शर्माबीसीसीआईऋषभ पंत
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या