IPL 2022: रॉयल्स कप्तान ने खेल बदल दिया, चोपड़ा ने कहा-साहसिक पारी खेली, जानें ‘नो-बॉल’ विवाद पर क्या कहा...

IPL 2022: जोस बटलर (119 रन) के शतक और साथी सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (54 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 155 रन की साझेदारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट पर 222 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 23, 2022 04:49 PM2022-04-23T16:49:35+5:302022-04-23T16:51:00+5:30

IPL 2022 DC vs RR Sanju Samson Aakash Chopra Praises Rajasthan Royals Captain Stunning Knock no ball rishab pant | IPL 2022: रॉयल्स कप्तान ने खेल बदल दिया, चोपड़ा ने कहा-साहसिक पारी खेली, जानें ‘नो-बॉल’ विवाद पर क्या कहा...

रॉयल्स कप्तान की साहसिक पारी ने दिल्ली के सामने 223 रन का लक्ष्य रखा और 15 रन से मात दी।

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 207 रन ही बना सकी।दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम ओवर में 36 रन चाहिए थे।रावमैन पॉवेल (28 रन, 15 गेंद, पांच छक्के) ने ओबेद मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिए।

IPL 2022: आकाश चोपड़ा ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने खेल का रुख बदल दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू ने केवल 19 गेंदों में 46 रन की धमाकेदार पारी खेली। रॉयल्स कप्तान की साहसिक पारी ने दिल्ली के सामने 223 रन का लक्ष्य रखा और 15 रन से मात दी।

आकाश चोपड़ा के अनुसार तेज बॉलर प्रसिद्ध कृष्ण गेंद के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए गेम-चेंजर थे। कृष्ण मेरी राय में सबसे अच्छे गेंदबाज और खेल को बदलने वाले खिलाड़ी हैं। दिल्ली की टीम ने 207 रन बनाए और कृष्ण ने अपने चार ओवर में केवल 22 रन देकर तीन विकेट लिए।

20 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 222/2 का स्कोर बनाया था। 200 के पार और 220 के पार जाने के बीच केवल एक छोटा सा अंतर था और यह संजू सैमसन थे, जिन्होंने सभी अंतर बनाए। जब संजू बाबा लय में होते हैं, तो वह एक ताकत होते हैं। चाहे वह कुलदीप यादव हो, खलील, मुस्तफिजुर या शार्दुल ठाकुर हों। उन्होंने उन सभी को धराशायी कर दिया। 

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत के बाद ‘नो-बॉल’ संबंधित बहस पर कहा कि यह फुल टॉस गेंद थी जिसे अंपायर ने इसे सामान्य गेंद दिया और वह अपने फैसले पर अडिग रहे।

तीसरी गेंद को ‘नो-बॉल’ करार नहीं करने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुलाने लगे। कोच प्रवीण आमरे इशारे से ‘नो-बॉल’ चेक करने को कह रहे थे, इससे कुछ देर तक मैच रुक गया। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए सैमसन ने कहा, ‘‘यह छक्का था, यह फुल टॉस गेंद थी। अंपायर ने इसे सामान्य गेंद करार किया था। लेकिन बल्लेबाज इसे ‘नो-बॉल’ करने की मांग कर रहे थे। लेकिन अंपायर ने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया था और वह इस पर अडिग रहे। ’’

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये बटलर का यह आईपीएल 2022 में तीसरा शतक था। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘यह सचमुच विशेष था। मैंने इसका लुत्फ उठाया। मुझे यह वानखेड़े स्टेडियम पसंद है जहां मैंने मुंबई इंडियंस के साथ पहला आईपीएल खेला था। मैं अपनी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म का लुत्फ उठा रहा हूं और इसे जारी रखना चाहूंगा। ’’

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ‘नो बॉल’ करार नहीं करने पर काफी नाराज थे। उन्होंने कहा, ‘‘पॉवेल ने हमें अंत में मौका मुहैया कराया था। मुझे लगा कि ‘नो बॉल’ हमारे लिये महत्वपूर्ण हो सकती थी। मुझे लगता है कि हम उस नो बॉल को चेक कर सकते थे। लेकिन यह मेरे नियंत्रण में नहीं था। हां, मैं निराश हूं लेकिन इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। मैदान में सभी ने देखा कि यह करीबी नहीं बल्कि नो बॉल थी। मुझे लगता है कि अंपायर को हस्तक्षेप करना चाहिए था। ’’

Open in app