IPL 2021: हिटमैन रोहित शर्मा टी-20 में रच सकते हैं इतिहास, अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका है ऐसा

mumbai indians rohit sharma, IPL 2021: रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में इस साल आईपीएल में कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित ने अब तक बार मुंबई को चैंपियन बना चुके हैं।

By अमित कुमार | Published: April 07, 2021 9:41 AM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की कोशिश एक और खिताब जीतने की होगी।क्रिकेट के दिग्गज मुंबई को बाकी टीमों की तुलना में काफी मजबूत बता रहे हैं।हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

mumbai indians rohit sharma, IPL 2021: भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। ऐसे में हिटमैन रोहित शर्मा से इस बार मुंबई के फैंस को खासी उम्मीदें होंगी। क्रिकेट के कई दिग्गज भी मुंबई को इस सीजन आईपीएल की फेवरेट टीम मुंबई को ही बता रहे हैं।

आईपीएल 2021 के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के पास कुछ रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका होगा। रोहित के नाम टी-20 में अभी कुल 386 छक्के हैं। वह अगर इस सीजन आईपीएल में 14 छक्के और लगा देते हैं तो वह टी-20 में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित शअब तक टी-20 में खेले गए 343 मैचों की 330 पारियों में 9065 रन बनाए हैं। 

इसके साथ ही रोहित के पास आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले दूसरे कप्तान बनने का मौका भी होगा। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में एमएस धोनी पहले स्थान पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं, लेकिन अगर रोहित इस सीजन चार मुकाबले और जीत लेते हैं तो वह गंभीर से आगे निकलर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। 

रोहित शर्मा, आलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई क्रुणाल और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मे मुंबई के लिए अहम खिलाड़ी हैं। ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में शामिल थे। भारत ने पुणे में तीसरे और अंतिम वनडे में सात रन से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी। 

टॅग्स :रोहित शर्माहार्दिक पंड्याक्रुणाल पंड्याक्विंटन डी कॉकआईपीएल 2021मुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या