IPL 2021: मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा को झटका, 12 लाख रुपये का जुर्माना, प्रतिबंध की लटकी तलवार, जानें मामला

IPL 2021: मुंबई के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 21, 2021 1:57 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल की आचार संहिता के तहत मुंबई इंडियंस का पहला अपराध था। कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की।

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को करारा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस छह विकेट से मैच हार गई। आईपीएल ने एक बयान जारी कर कहा कि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत मुंबई इंडियंस का पहला अपराध था। कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट) की फिरकी से मंगलवार को मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है।

क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की।’’ बयान के अनुसार ,‘‘न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों की आईपीएल आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।’’ 

आईपीएल के नियमों के अनुसार पहले उदाहरण पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। सीजन के दौरान दूसरे गलती होने पर कप्तान के ऊपर जुर्माना दोगुना (24 लाख रुपये) हो जाएगा। जबकि प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक अन्य सदस्य पर मैच फीस का 25 प्रतिशत या 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

जब सीजन में तीसरी बार अपराध किया जाता है, तो कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है और वह एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जाता है। प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 12 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। 

टॅग्स :आईपीएल 2021इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसरोहित शर्मादिल्ली कैपिटल्सबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या