IPL 2021: ऋषभ पंत बोले-कप्तान के रूप में मेरा पहला मुकाबला माही भाई के खिलाफ, धोनी से मिली सीख को लागू करूंगा

IPL 2021: ऋषभ पंत मेंटर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करने के लिए बेताब हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 06, 2021 3:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देऋषभ पंत को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह कप्तान बनाया गया है।ऋषभ पंत और एमएस धोनी आमने-सामने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स शनिवार (10 अप्रैल) को मुंबई में IPL 2021 के मैच 2 में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेंगा।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और मेंटर महेंद्र सिंह धोनी से बहुत कुछ सीखना है। 

दिल्ली कैपिटल्स शनिवार (10 अप्रैल) को मुंबई में IPL 2021 के मैच 2 में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेंगा। ऋषभ पंत और एमएस धोनी आमने-सामने होंगे। 23 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में कंधे में चोट लगने के बाद ऋषभ पंत को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह कप्तान बनाया गया है। अय्यर को कम से कम चार महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे।

उम्मीद है कि वह इस दिग्गज पूर्व कप्तान से सीखे गुर का इस्तेमाल शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में उन्हीं की टीम को हराने के लिए करेंगे। दिल्ली और धोनी की सुपरकिंगस शनिवार को यहां आमने सामने होंगी। तेइस साल के प्रतिभावान विकेटकीपर बल्लेबाज पंत इस मुकाबले के साथ कप्तान के रूप में अपनी पारी का आगाज करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पंत ने कहा, ‘‘कप्तान के रूप में मेरा पहला मुकाबला माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) के खिलाफ होगा। यह मेरे लिए अच्छा अनुभव होगा क्योंकि मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। एक खिलाड़ी के रूप में मेरे अपने अनुभव भी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने अनुभवी और महेंद्र सिंह धोनी से मिली सीख को लागू करूंगा और सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ अलग करने का प्रयास करूंगा।’’ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान उतार चढ़ाव का सामना करने वाले पंत पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कई बार पंत की तुलना धोनी के साथ होती है लेकिन यह युवा खिलाड़ी कह चुका है कि उसका लक्ष्य अपने लिए अलग जगह बनाना है।

वह हालांकि धोनी से सलाह लेते हैं। पंत ने 68 आईपील मैचों में 2,079 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली को पहला आईपीएल खिताब दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। टीम पर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के प्रभाव के बारे में पूछने पर पंत ने कहा, ‘‘पिछले दो-तीन साल से उसने (पोंटिंग) हमारे लिए शानदार काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह टीम में ऊर्जा लेकर आता है और एक खिलाड़ी के रूप में जब आप अपने कोच को देखते हो और सोचते हो कि इस व्यक्ति से आप काफी कुछ सीख सकते हो तो फिर इससे बेहतर कुछ नहीं होता।’’ पंत ने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि रिकी और पूरी टीम की मदद से हम इस बार खिताब जीतने में सफल रहेंगे।’’ 

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2021ऋषभ पंतएमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सदिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या