Highlightsवानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने से भी चिंतित हैं।बीसीसीआई के प्रतियोगिता प्रबंधन के छह से सात कर्मचारियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है।दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है।
IPL 2021: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। स्पिन आल राउंडर अक्षर पटेल, सचिन राणा और देवदत्त पड्डिकल सहित कई खिलाड़ी कोविड चपेट में आ गए हैं।
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मोरे (58 साल) इस पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के विकेटकीपिंग सलाहकार भी हैं।
मुंबई इंडियन्स ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मोरे में अभी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। मुंबई इंडियन्स और किरण मोरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियन्स की मेडिकल टीम मोरे के स्वास्थ्य की निगरानी करती रहेगी और बीसीसीआई के नियमों का पालन करेगी।’’
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल भी बेंगलुरु में शिविर से जुड़ने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण घर में पृथकवास से गुजर रहे हैं। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र इससे सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है।
कोविड-19 मामले बढ़ने के बाद भी बीसीसीआई को मुंबई में आईपीएल की मेजबानी का भरोसा
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को मुंबई में कोविड-19 मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बावजूद 10 से 25 अप्रैल के बीच इस शहर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के आयोजन का भरोसा है और उसका कहना है कि इतने कम समय में वैकल्पिक स्थल पर ‘बायो-बबल’ बनाना संभव नहीं होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल और वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों तथा बीसीसीआई द्वारा नियुक्त किये गये प्रतियोगिता प्रबंधन से जुड़े छह सदस्यों को इस घातक वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। इससे नौ अप्रैल से शुरू होने वाली आईपीएल में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ती जारी रही है।