VIDEO: चेन्नई की तरफ से धोनी ने लगाया इस सीजन का सबसे लंबा छक्का, बल्ले से लगते ही हवा में उड़ गई गेंद और फिर...

धोनी भले ही अपनी बल्लेबाजी के दौरान केवल 21 रन ही बना सके हों, लेकिन उनके द्वारा मारा गया एक छक्का काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

By अमित कुमार | Published: October 14, 2020 9:17 AM

Open in App
ठळक मुद्देसनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। धोनी ने जो छक्का लगाया था वो 102 मीटर लंबा था।वॉटसन ने इससे पहले 101 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

धोनी पिछले कुछ मुकाबलों से मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि अक्सर अंत तक खेलने वाले धोनी इस सीजन बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश में आउट हो रहे हैं। दरअसल, चेन्नई की स्थिति इस समय ऐसी है कि टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लगभग हर एक मैच को जीतना जरूरी बन गया है। 

धोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया भी था कि उनकी टीम की कोशिश अब ज्यादा से ज्यादा आक्रमक खेलने की होगी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी धोनी आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। इस दौरान धोनी ने एक ऐसा शॉट लगाया, जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर धोनी ने चेन्नई की ओर से इस सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया। 

धोनी ने जड़ा 102 मीटर का लंबा छक्का 

धोनी ने जो छक्का लगाया था वो 102 मीटर लंबा था और उन्होंने अपनी ही टीम के शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया। वॉटसन ने इससे पहले 101 मीटर लंबा छक्का लगाया था। पारी का 19वां ओवर टी नटराजन फेंक रहे थे और उन्होंने ये गेंद यॉर्कर फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन वो इसे मिस कर गए और धौनी ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए लांग ऑन की दिशा में शानदार छक्का लगा दिया।

सीएसके के लिए हर मैच जीतना जरूरी 

सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के तीन-तीन जीत से छह अंक हैं। लेकिन तालिका में हैदराबाद की टीम अब भी चेन्नई से ऊपर पांचवें स्थान पर है। धोनी को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो बचे हुए 6 मुकाबलों में से टीम को कम से कम पांच में जीत दर्ज करनी होगी।

टॅग्स :एमएस धोनीशेन वॉटसनचेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या