IPL 2020, MI vs DC: मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेल सके ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 27वां मैच खेला जा रहा है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 11, 2020 7:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 27वां मैच।दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी।ऋषभ पंत के स्थान प एलेक्स कैरी को मौका।

IPL 2020, Mumbai Indians vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह एलेक्स कैरी को शामिल किया जिससे उन्हें एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर करना पड़ा और शिमरॉन हेटमायेर के स्थान पर अजिंक्य रहाणे को अंतिम एकादश में जगह मिली। मुंबई इंडियंस ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

यहां देखें टॉस-

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे।

पिच और वेदर रिपोर्ट

आबु धाबी की पिच पर 170 का स्कोर अच्छा कहा जाएगा लेकिन दोनों टीमों के बल्लेबाजों की फॉर्म को देखते हुए यहां 200 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं है। यहां पिच हमेशा की तरह गेंदबाजों की मदद कर सकती है।

अगर मौसम की बात की जाए, तो यहां दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। ह्यूमिडीटी 46 प्रतिशत होगी, जबकि हवाओं की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। 

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसश्रेयस अय्यररोहित शर्माऋषभ पंत

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या