IPL 2020: खिताब के करीब आकर चूकी दिल्ली, हार के बाद रणवीर सिंह ने ऐसे किया रिएक्ट

आईपीएल 2020 के खिताबी मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 11, 2020 2:50 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया।बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बढ़ाया टीम का हौसला।रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी।

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मैच खेला गया, जिसमें मुंबई ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवरों 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई से मिली हार के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने दिल्ली का हौसला बढ़ाया।

रणवीर सिंह ने इस तरह बढ़ाया दिल्ली का हौसला

दरअसल रणवीर सिंह ने खिताबी मैच से पहले दिल्ली के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था, लेकिन दिल्ली पहली बार खिताब जीतने में नाकाम रही।

इसके बाद रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, "बहुत बढ़िया खेले दिल्ली कैपिटल्स, एक शानादर टूर्नामेंट खेला। हर तरफ चमकदार स्पार्क। गब्बर बॉसिग कर रहे थे +श्रेयस चार्ज ले रहे थे+कगीसो बस घातक थे+नॉर्टजे आगे आ रहे थे। काफी कुछ पॉजिटिव था, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस लाजवाब खेली। शानदार किश्त आईपीएल टी20, हर पल का आनंद लिया।"

सिर्फ 1 बार ही फाइनल मैच में मुंबई को मिली हार

मुंबई को इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ही खिताबी मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद उसने सबसे पहली बार साल 2013 में टाइटल अपने नाम किया था। यहां से इस टीम का सुनहरा सफर शुरू हुआ और उसने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसरणवीर सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या