IPL 2019: मुंबई का ये स्टार ऑलराउंडर हो सकता है बाहर, पंजाब के खिलाफ रोहित उतार सकते हैं ये 11 खिलाड़ी

Mumbai Indians Predicted playing 11: पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के बाद अब मुंबई की टीम पंजाब के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 30, 2019 11:16 AM

Open in App

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली 37 रन से हार के बाद वापसी करते हुए गुरुवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 6 रन से हराते हुए आईपीएल-2019 की अपनी पहली जीत हासिल की। 

अब मुंबई की टीम शनिवार (30 मार्च) को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सीजन के अपने तीसरे मैच में उतरेगी तो उसकी नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। 

हार से वापसी करते हुए मुंबई ने दी थी आरसीबी को मात

आरसीबी के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक ने मुंबई को जोरदार शुरुआत दिलाई थी। रोहित ने 48 रन की शानदार पारी खेली थी, उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 38 और हार्दिक पंड्या ने 32 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा युवराज ने युजवेंद्र चहल के खिलाफ तीन लगातार गेंदों पर छक्के जड़ते हुए 23 रन की आतिशी पारी खेली। 

इसकी मदद से मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरसीबी की टीम आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 6 रन से हार गई थी। लेकिन लसिथ मलिंगा द्वार फेंके गए आरसीबी की पारी की आखिरी गेंद के नो बॉल होने के बावजूद अंपायर द्वारा उसे न देख पाने को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ था। 

मुंबई की टीम इस स्टार ऑलराउंडर को कर सकती है बाहर

दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद मुंबई ने आरसीबी पर जीत के साथ शानदार वापसी कर ली। अब पंजाब के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मैच में मुंबई की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन से ही शायद ही छेड़छाड़ करे। 

पिछले मैच में टीम में शामिल किए गए मयंक मार्कंड के इस मैच में भी खेलने की संभावना है। मुंबई की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक ही बदलाव कर सकती है, और वह है कीरोन पोलार्ड की जगह बेन कटिंग या इविन लुइस को शामिल करना। पोलार्ड आरसीबी के खिलाफ जीत में फ्लॉप रहे थे और सिर्फ 5 रन ही बना सके थे। 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डि कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसआईपीएल 2019किंग्स इलेवन पंजाबइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)कीरोन पोलार्डरोहित शर्मामयंक मार्कंडे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या