IPL 2019 Auction: 346 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी, 9 खिलाड़ी 2 करोड़ के बेस प्राइस में, जानिए किसका है कितना बेस प्राइस

IPL 2019 auction: आईपीएल 2019 की नीलामी के लिए 346 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है, इनमें 9 खिलाड़ी 2 करोड़ के बेस प्राइस में हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 11, 2018 9:19 PM

Open in App

आईपीएल 2019 की नीलामी में 346 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 226 भारतीय खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को कुल 1003 पंजीकृत खिलाड़ियों में 346 खिलाड़ियो की अंतिम सूची जारी की। बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार आठों फ्रेंचाइजियों के अपनी पसंद के खिलाड़ियों की सूची सौंपने के बाद इसमें कटौती की गई और आखिर में 346 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। 

फ्रेंचाइजी को शॉर्ट लिस्ट किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची 10 दिसंबर को शाम 5 बजे तक सौंपने को कहा गया था। अगले सीजन के लिए नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। 

नौ खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाली सूची में जगह मिली है, जिनमें ब्रैंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, सैम कर्रन और डॉर्सी शार्ट के नाम शामिल हैं, लेकिन इस बेस प्राइस में किसी भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है।

पिछले साल 11.50 करोड़ रुपये के साथ सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये भारतीय खिलाड़ियों में सर्वाधिक है।

19 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है, जिनमें चार भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह, अक्षर पटेल, रिद्धिमान साहा और मोहम्मद शमी हैं।

इशांत शर्मा और नमन ओझा के लिए बोली की शुरुआत 75 लाख रुपये से होगी। चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी, हनुमा विहारी, गुरकीरत सिंह और मोहित शर्मा का आधार मूल्य 50 लाख रुपये है।

IPL 2019 नीलामी: स्टार भारतीय खिलाड़ियों के बेस प्राइस

जयदेव उनादकट - 1.5 करोड़

अक्षर पटेल - 1 करोड़

रिद्धिमान साहा - 1 करोड़

मोहम्मद शमी - 1 करोड़

युवराज सिंह - 1 करोड़

इशांत शर्मा - 75 लाख

नमन ओझा-75 लाख 

चेतेश्वर पुजारा-50 लाख

मनोज तिवारी-50 लाख

हनुमा विहारी-50 लाख

गुरकीरत सिंह-50 लाख

मनोज तिवारी-50 लाख

गुरकीरत सिंह-50 लाख

मोहित शर्मा-50 लाख

सरफराज खान-20 लाख

नीलामी में 2 करोड़ के बेस प्राइस में नौ विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे सैम कर्रन, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ब्रैंडन मैकलम और कोरी एंडरसन, श्रीलंका के उम्रदराज खिलाड़ी लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज, शामिल हैं।

IPL 2019: नीलामी में 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले 9 खिलाड़ी

कोरी एंडरसन

एंजेलो मैथ्यूज

लसिथ मलिंगा

ब्रैंडन मैकलम

डि आर्की शॉर्ट 

क्रिस वोक्स

कॉलिन इनग्राम

सैम कर्रन

शॉन मार्श 

किस देश के कितने खिलाड़ी हैं शामिल

भारत - 226, दक्षिण अफ्रीका - 26 ऑस्ट्रेलिया - 23 वेस्टइंडीज - 18 इंग्लैंड - 18 न्यूजीलैंड - 13 अफगानिस्तान - 8 श्रीलंका - 7 बांग्लादेश - 2 जिम्बाब्वे - 2 यूएसए - 1 आयरलैंड - 1 नीदरलैंड्स - 1

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या