IPL 2018: अगर फाइनल में चला धोनी का बल्ला, तो अपने नाम कर लेंगे ये दो बड़े रिकॉर्ड

MS Dhoni: एमएस धोनी के बल्ले का जादू अगर फाइनल में भी चला तो उनके नाम हो जाएंगे दो बड़े रिकॉर्ड

By अभिषेक पाण्डेय | Published: May 27, 2018 1:03 PM

Open in App

नई दिल्ली, 27 मई: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी रविवार को आठवीं बार आईपीएल फाइनल खेलने उतरेंगे। धोनी ने सात बार चेन्नई के कप्तान के तौर पर आईपीएल खेला है जबकि एक बार राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल खिताब जीते हैं जबकि वह चार बार उपविजेता रही है। 

धोनी आईपीएल सीजन-11 में जबर्दस्त कामयाब रहे और पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका बल्ला जमकर बोलता रहा। धोनी ने इस सीजन में अब तक 15 मैचों में 455 रन बनाए हैं। धोनी ने इस सीजन में 75.83 की औसत और 150.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक  3 अर्धशतक जड़े हैं और उनका उच्चतम स्कोर 79* रन रहा है जो आईपीएल इतिहास में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है। 

फाइनल में धोनी के पास होगा दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका

फाइनल में हैदराबाद के खिलाफ धोनी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। धोनी अगर फाइनल में 7 रन और बना लेते हैं तो ये उनका सबसे कामयाब आईपीएल सीजन बन जाएगा। अब तक धोनी का सबसे कामयाब आईपीएल सीजन 2013 में रहा था, जब उन्होंने 18 मैचों में 461 रन बनाए थे। (पढ़ें: IPL 2018 Final: चेन्नई और हैदराबाद के बीच खिताबी भिड़ंत आज, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी)

साथ ही धोनी के पास फाइनल में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा। अगर धोनी फाइनल में 44 रन और बना लेते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे कामयाब विकेटकीपर-कप्तान बन जाएंगे। इस सीजन में ये रिकॉर्ड केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने 16 मैचों में 498 रन बनाते हुए बनाया है। (पढ़ें: IPL 2018: CSK-SRH में से कोई भी जीते खिताब, आईपीएल ट्रॉफी जाएगी चेन्नई, जानिए वजह)

धोनी इस सीजन में अपने पुराने अंदाज में दिखे और वह 2018 के सीजन में 30 छक्के जड़ चुके हैं और सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।  

टॅग्स :एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्ससनराइज़र्स हैदराबादइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या