IND vs NZ: भारतीय फैंस की ऑकलैंड में जबर्दस्त मौजूदगी से किवी क्रिकेटर हैरान, कहा, 'लगा जैसे भारत में हूं'

Indian fans at Auckland: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी20 के दौरान फैंस की जबर्दस्त मौजूदगी ने किवी क्रिकेटर नाथन मैकलम को किया हैरान

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 9, 2019 01:16 PM2019-02-09T13:16:16+5:302019-02-09T16:37:19+5:30

Indian fans huge presence makes atmosphere awesome at Eden Park, Auckland, Nathan McCullum Amazed | IND vs NZ: भारतीय फैंस की ऑकलैंड में जबर्दस्त मौजूदगी से किवी क्रिकेटर हैरान, कहा, 'लगा जैसे भारत में हूं'

भारतीय फैंस की ऑकलैंड में जबर्दस्त मौजूदगी ने सबको किया हैरान (Twitter)

googleNewsNext

भारत ने शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। ये मैच भले ही न्यूजीलैंड में हो रहा था लेकिन भारतीय फैंस की जबर्दस्त मौजूदगी ने यहां किसी भारतीय स्टेडियम जैसा माहौल बना दिया था। 

भारतीय फैंस की जबर्दस्त मौजूदगी ने न्यूजीलैंड टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में मौजूद पूर्व किवी क्रिकेटर नाथम मैकलम को भी हैरान कर दिया। भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 के स्कोर पर रोकते हुए मैच 7 गेंदें बाकी रहते ही 7 विकेट से जीत लिया था।

लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के समर्थन के लिए मैदान में मौजूद भारतीय फैंस की संख्या ने किवी क्रिकेटर रहे नाथन मैकलम को भी हैरान कर दिया। मैकलम ये मैच देखने के लिे अपने परिवार के ईडन पार्क गए थे। 

ऑकलैंड में भारतीय फैंस की मौजदूगी ने स्टेडियम को भारत जैसा बना दिया (Twitter)
ऑकलैंड में भारतीय फैंस की मौजदूगी ने स्टेडियम को भारत जैसा बना दिया (Twitter)

मैकलम ने ट्विटर पर लिखा, 'आज अपने परिवार को न्यूजीलैंड के समर्थन के लिए ले गया। ईडन पार्क में बेहतरीन माहौल, भारतीय फैंस बच्चों के लिए इसे शानदार बना रहे हैं। शोरयुक्त और ऊर्जावान। भारतीय टीम और खिलाड़ियों के लिए फैंस का प्यार और जुनून पंसद आया। ऐसा लगा मैं भारत में आ गया हूं।'


इस मैच में रोहित शर्मा की 29 गेंदों में खेली गई अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने ये मैच आसानी से 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। 

रोहित ने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के जड़े और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए। इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में मार्टिन गप्टिल (2272) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन (2282) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Open in app