Highlightsश्रीलंका की ओर से माल्शा शेहानी और निमाशा मीपागे ने एक-एक विकेट चटकाया। ऋचा घोष ने भी नाबाद 40 रन की पारी खेली।चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दो विकेट पर 221 रन बनाए।
तिरुवनंतपुरमः भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दो विकेट पर 221 रन बनाए। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 79 जबकि स्मृति मंधाना ने 80 रन बनाए। ऋचा घोष ने भी नाबाद 40 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से माल्शा शेहानी और निमाशा मीपागे ने एक-एक विकेट चटकाया।
India vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे अधिक छक्के-
80 - स्मृति मंधाना*
78 - हरमनप्रीत कौर
69 - शेफाली वर्मा
39 - ऋचा घोष
22 - जेमिमा रोड्रिग्स।
T20I में IND-W के लिए 50 से अधिक की साझेदारी में उच्चतम रन-रेट-
14.25 (24 में से 57) - मिताली राज, जे रोड्रिग्स बनाम एसएल, कटुनायके, 2018
13.82 (23 में से 53*) - ऋचा घोष, हरमनप्रीत कौर बनाम एसएल, त्रिवेन्द्रम, 2025*
13.54 (31 में से 70) - रोचा घोष, राघवी बिस्ट बनाम वेस्टइंडीज, डीवाई पाटिल, 2024
12.88 (27 में से 58) - जे रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा बनाम एसएल, विजाग, 2025
12.53 (45 में से 94) - हरलीन देयोल, एस मंधाना बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2025।
T20I में IND-W बनाम SL-W के लिए उच्चतम स्कोर-
80 - स्मृति मंधाना, तिरुवनंतपुरम, 2025 (चौथा टी20ई)*
79* - शेफाली वर्मा, तिरुवनंतपुरम, 2025 (तीसरा टी20I)
79* - शेफाली वर्मा, तिरुवनंतपुरम, 2025 (चौथा टी20ई)*
76 - जेमिमा रोड्रिग्स, सिलहट, 2022 एशिया कप
69* - जेमिमा रोड्रिग्स, विशाखापत्तनम, 2025 (पहला टी20I)
69* - शेफाली वर्मा, विशाखापत्तनम, 2025 (दूसरा टी20I)।
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत-महिला के 200 से अधिक के स्कोर-
221/2 बनाम श्रीलंका-महिला, तिरुवनंतपुरम, 2025*
217/4 बनाम वेस्ट इंडीज-महिला, डी वाई पाटिल, 2024
210/5 बनाम इंग्लैंड-महिला, ट्रेंट ब्रिज, 2025
201/5 बनाम यूएई महिला, दंबुल्ला, 2024
टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में भारत-महिला के सबसे अधिक छक्के-
9 बनाम ऑस्ट्रेलिया-महिला, डी वाई पाटिल, 2022
8 बनाम न्यूजीलैंड-महिला, प्रोविडेंस, 2018 विश्व कप
8 बनाम श्रीलंका-महिला, तिरुवनंतपुरम, 2025*।
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से भारत ने रविवार को यहां चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट पर 221 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। स्मृति ने शुरुआती तीन मैच में विफल रहने के बाद 48 गेंद की अपनी पारी में 11 चौकों और तीन छक्कों से 80 रन बनाए।
शेफाली ने अपने लगातार तीसरे अर्धशतक के दौरान 46 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के से 79 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जो इस प्रारूप में भारत की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। ऋचा घोष (16 गेंद में नाबाद 40) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 16) ने तीसरे विकेट के लिए 23 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को इस प्रारूप में उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2024 में चार विकेट पर 217 रन बनाए थे।
भारत ने अपनी पारी में 28 चौके और आठ छक्के मारे जो इस प्रारूप में टीम की ओर से सबसे अधिक बाउंड्री का नया रिकॉर्ड है। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसके बाद स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मेजबान टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।
स्मृति ने माल्शा शेहानी (32 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में दो चौकों के साथ शुरुआत की और फिर काव्या काविंदी के अगले ओवर में भी लगातार दो चौके मारे। शेफाली ने भी रश्मिका सेवांडी और चामरी पर दो-दो चौके मारे जिससे भारत ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 61 रन बनाए।
स्मृति 27 रन बनाते ही महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय और कुल चौथी बल्लेबाज बनीं। भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इससे पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। स्मृति ने सबसे कम 281 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया।
शेफाली ने 11वें ओवर में निमाशा मीपागे (40 रन पर एक विकेट) पर दो चौके और एक छक्के के साथ सिर्फ 30 गेंद में लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में टीम के रनों का शतक भी पूरा हुआ। समृति ने भी अगले ओवर में रश्मिका की लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 35 गेंद में 50 रन के आंकड़े को पार किया।
शेफाली ने 16वें ओवर में निमाशा को उन्हीं की गेंद पर कैच थमाया जिससे भारत को पहला झटका लगा जबकि अगले ओवर में स्मृति भी माल्शा की गेंद को हवा में लहराकर स्क्वायर लेग पर इमेशा दुलानी को कैच दे बैठीं। ऋचा ने निमाशा पर चौके से खाता खोलने के बाद उनके अगले ओवर में भी लगातार दो चौके मारे।
उन्होंने 19वें ओवर में कविशा की लगातार गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका मारकर 23 रन बटोरे और भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। हरनमप्रीत ने अंतिम ओवर में काव्या की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ भारत को उसके पिछले सर्वोच्च स्कोर के पार पहुंचाया।