IND vs NZ: टी20 में रोहित शर्मा ने पूरा किया छक्कों का शतक, सिर्फ 3 ही बल्लेबाज कर सके ऐसा

India vs New Zealand, 2nd T20I: रोहित शर्मा से पहले ये कमाल सिर्फ दो क्रिकेटरों ने किया था, जिनमें वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का नाम शामिल हैं। टी20 में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड गेल और मार्टिन गप्टिल के नाम है, जिन्होंने 103 छक्के जड़े हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 08, 2019 1:44 PM

Open in App

India vs New Zealand, 2nd T20I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में दूसरे टी20 मैच के दौरान रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में छक्कों का शतक पूरा कर लिया। उनसे पहले ये कमाल सिर्फ दो क्रिकेटरों ने किया था, जिनमें वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का नाम शामिल हैं। टी20 में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड गेल और मार्टिन गप्टिल के नाम है, जिन्होंने 103 छक्के जड़े हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज:

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)-56 मैच-103 छक्केमार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)-76 मैच-103 छक्केरोहित शर्मा (भारत)-92 मैच- 100 छक्केब्रैंडन मैकलम (न्यूजीलैंड)-71 मैच-91 छक्केकॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)-51 मैच-87 छक्के

भारत को मिला 159 रन का टारगेट: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 158 रन बनाए। कोलिन डि ग्रांडहोमे ने 50 रन बनाए। भारत के लिए कृणाल पंड्या ने तीन विकेट लिए।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडरोहित शर्माआईसीसीबीसीसीआईक्रिकेटक्रिकेट ग्राउंडक्रिकेट रिकॉर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या