India vs Australia T20 2022: विराट कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा, धोनी से 9 मैच पीछे, जानें मैन ऑफ द मैच और सीरीज कौन

India vs Australia T20 2022: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 25, 2022 11:01 PM

Open in App
ठळक मुद्देएमएस धोनी ने कप्तानी में 42 मैच जीते हैं। रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर आ गए हैं और 33 मैच में जीत दर्ज की है।विराट कोहली कप्तानी में 32 मैच जीते हैं।

India vs Australia T20 2022: सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से भारत ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। यादव और कोहली ने तीसरे मैच में धमाका कर दिया। 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं। धोनी ने कप्तानी में 42 मैच जीते हैं। रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर आ गए हैं और 33 मैच में जीत दर्ज की है। कोहली कप्तानी में 32 मैच जीते हैं। सूर्य कुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। अक्षर पटेल की सीरीज का पुरस्कार मिला।

सर्वोच्च सफल T20I बनाम ऑस्ट्रेलियाः

202 भारत, राजकोट,2013

198 भारत, सिडनी, 2016

195 भारत, सिडनी, 2020

187 भारत, हैदराबाद, 2022 *

184 पाकिस्तान, हरारे, 2018...

T20I में भारत 2021 (रन चेस)-

मैचः 14

जीतः 13

हारः 1...

कप्तान के रूप में सबसे अधिक टी20ई जीतः

42 एमएस धोनी

33 रोहित शर्मा *

32 विराट कोहली।

आस्ट्रेलिया के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सूर्यकुमार (36 गेंद में 69 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और कोहली (48 गेंद में 63 रन, चार छक्के, तीन चौके) के बीच तीसरे विकेट की 104 रन की साझेदारी की मदद से एक गेंद शेष रहते चार विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की। हार्दिक पंड्या ने भी नाबाद 25 रन की पारी खेली।

आस्ट्रेलिया ने इससे पहले टिम डेविड (27 गेंद 54 रन, चार छक्के, दो चौके) और कैमरन ग्रीन (21 गेंद में 52 रन, सात चौके, तीन छक्के) के तूफानी अर्धशतकों से सात विकेट पर 186 रन बनाए। डेविड ने डेनियल सैम्स (20 गेंद में नाबाद 28, दो छक्के, एक चौका) के साथ सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

टॅग्स :टीम इंडियारोहित शर्माएमएस धोनीविराट कोहलीअक्सर पटेलSuryakumar Yadav
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या